वार्षिकोत्सव में रही ब्रज के लोकगीतों की धूम

सहायक आयुक्त आयकर गोवा ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का श्री गणेश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 01:11 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 01:11 AM (IST)
वार्षिकोत्सव में रही ब्रज के लोकगीतों की धूम
वार्षिकोत्सव में रही ब्रज के लोकगीतों की धूम

संसू, हाथरस : सहपऊ कस्बे के महरारा चौराहा स्थित केसी एजुकेशन ग्रुप व पुष्प वाटिका मे पाँचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की बालिकाओं ने ब्रज की छटा के साथ ब्रज के लोकगीत, गायन-वादन व शानदार नृत्य पेश किए. जादूगर संजीव उपाध्याय ने देश की एकता व अखण्डता पर केंद्रित आइटम प्रस्तुत किये।

मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त आयकर मंजीत ¨सह चौधरी ने दीप प्रज्वलित किया। केसी एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन चौ.मोहन ¨सह, सचिव मनोज ¨सह चौधरी ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। ब्रज की लोकछटा ब्रज लोकगीत, ब्रज की होली, मयूर नृत्य, ब्रज नृत्य, राजस्थानी गीत आदि की प्रस्तुति की गयी। सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों के साथ मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मंजीत चौधरी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। राम कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल सहपऊ अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार वर्मा, होरीलाल राना , कोमल ¨सह राना,दिनेश शर्मा, चौ.राजवीर ¨सह, जगवीर ¨सह विजेंद्र ¨सह यादव, अजीत कुमार चौधरी, कुलदीप कौशिक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी