बूथ कार्यकर्ता जितना मुस्तैद संगठन उतना ही सक्रिय

सिकंदराराऊ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:14 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:14 AM (IST)
बूथ कार्यकर्ता जितना मुस्तैद संगठन उतना ही सक्रिय
बूथ कार्यकर्ता जितना मुस्तैद संगठन उतना ही सक्रिय

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ के पंत चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर सेक्टर एवं बूथ कमेटियों की संरचना तथा समीक्षा का कार्य किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को हरसंभव विजयी बनाना है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अब सक्रिय हो जाएं और तैयारियों में जुट जाएं। चुनाव में संगठन पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। चुनाव संगठन के बल पर ही जीते जाते हैं। बूथ स्तर का कार्यकर्ता जितना मुस्तैद होगा, संगठन उतनी ही सक्रियता से चुनाव जीतने की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।

भाजपा के युवा नेता सोमेश कुमार यादव के नेतृत्व में हाथरस रोड स्थित कैंप कार्यालय पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा एवं क्षेत्रीय मंत्री राजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान , रेलवे बोर्ड परामर्शदात्री समिति के सदस्य तेजवीर सिंह सिसोदिया एवं अन्य पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट करके भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर देवदत्त वर्मा, सुनींल गुप्ता, पंकज गुप्ता, विपिन लाल, नीरज वैश्य, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, सत्यपाल मदनावत, भूरा पहलवान, दीपक उपाध्याय , शिवम प्रताप सिसोदिया, ओजवीर राणा, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, शुभम वाष्र्णेय , लोकेश जादौन , सचिन प्रताप सिंह, शुभम जादौन मौजूद रहे। कुरसंडा व नौगांव में किसान संवाद में रहेंगे राजा वर्मा

सादाबाद : गुरुवार को गांव कुरसंडा व नौगांव में किसान संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। किसान गोष्ठियों में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। कुरसंडा की भावना विद्यालय में आयोजित किसान संवाद गोष्ठी कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें किसानों को प्रदेश तथा केंद्र सरकार की विभिन्न दूरगामी योजनाएं तथा बजट के संबंध में जानकारियां प्रदान की जाएंगी यहां समाजसेवी एवं भाजपा नेता रूपेंद्र सिंह नंबरदार ने क्षेत्र के समस्त किसानों से अधिक संख्या में भाग लेकर की अपील की है। वहीं नौगांव स्थित दीपचंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम होगा। यहां भी प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा किसानों से संवाद करेंगे।

chat bot
आपका साथी