प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी ने दिए जीत के मंत्र

हाथरस विधानसभा के प्रभारी अध्यक्ष महामंत्री शक्ति केंद्रों के प्रभारी संयोजक व विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों ने लिया भाग।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:16 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:16 AM (IST)
प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी ने दिए जीत के मंत्र
प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी ने दिए जीत के मंत्र

जासं, हाथरस : विधानसभा चुनाव में बूथ पर जीत के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही। जिला कार्यालय पर शनिवार को हुई मीटिग में मंडल और बूथ के पदाधिकारियों व अन्य को प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी संदीप चौरसिया ने मंत्र दिए। हाथरस विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों के सभी प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक व विभिन्न मोर्चो के अध्यक्षों ने भाग लिया।

चौरसिया ने कहा कि भाजपा के लिए बूथ तक के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। चुनाव में बूथ अध्यक्ष की महत्ता सबसे अधिक होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने बड़े पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। अब प्रत्येक शक्तिकेंद्र प्रभारी का ये दायित्व है कि वह शक्तिकेंद्र संयोजकों के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ की संरचना को मजबूत करे। नियमित बैठक करके कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखें। इसके साथ ही हर बूथ पर संगठन द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए-2, बीएलओ के साथ मिलकर अपने बूथ पर बढे़ हुए और कटे हुए वोटों को सही कराएं और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए नए वोटों को भी बनवाएं।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि बूथों तक की संरचना को मजबूत करने व हर बूथ तक भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीति पहुंचाने के लिए इंटरनेट मीडिया टीम ने 1504 वाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, जिनके माध्यम से हमारी नीतियों का प्रचार-प्रसार आसानी से होगा।

संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। बैठक में खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री जीएस धर्मेश, हाथरस विधानसभा प्रभारी चौ.नत्थी सिंह, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, क्षेत्रीय मंत्री राजीव शर्मा, डाली माहौर, महेंद्र सिंह आचार्य, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, हरिशंकर राना, प्रीति चौधरी, अविनाश तिवारी, श्वेता दिवाकर, प्रेम सिंह कुशवाहा, पवन रावत, संध्या आर्य, शीलेंद्र गौड़, अखिलेश गुप्ता, सुनीता वर्मा, दुर्गेश नंदनी, स्मृति पाठक, शालिनी पाठक, कुसुम देवी मदनावत, सत्यपाल मदनावत, रामकुमार वर्मा, ध्रुव शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, शरद माहेश्वरी. रामवीर सिंह भैयाजी, राजेश सिंह गुड्डू, महेश चंद वर्मा, नीरेश सिंह, दीपेश कुमार, विवेक रावत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी