कमल संदेश बाइक यात्रा से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

बागला कॉलेज के मैदान से शुरू हुई बाइक यात्रा विभिन्न मार्गों पर घूमी, ओढ़पुरा स्थित अंबेडकर पार्क पर हुआ समापन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:48 AM (IST)
कमल संदेश बाइक यात्रा से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
कमल संदेश बाइक यात्रा से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, हाथरस : प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को बागला इंटर कॉलेज के मैदान से भाजपाइयों ने कमल संदेश बाइक यात्रा निकालकर लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता का परिचय दिया। जोश से लबरेज भाजपाइयों की बाइक यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई ओढ़पुरा स्थित अंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई। पुलिस को यातायात व्यवस्थित करने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

हाथरस लोकसभा क्षेत्र में हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ के अलावा अलीगढ़ की इगलास और छर्रा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही बागला कॉलेज के मैदान पर पहुंचने लगे। दोपहर बारह बजे तक मैदान पर लगभग दो हजार बाइकों पर चार हजार से अधिक कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाते हुए निकले।

मंच से भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र ¨सह राना, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, लोकसभा संयोजक सत्यपाल ¨सह मदनावत, लोकसभा प्रभारी पंकज गुप्ता, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य डॉ.अविन शर्मा, यात्रा संयोजक हरीशंकर राना भूरा पहलवान, ब्लाक प्रमुख अमर ¨सह पांडेय, प्रीति चौधरी आदि ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने बाइक सवार कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और शांतिपूर्ण तरीके से बाइक यात्रा में चलने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर ने हरी झंडी दिखाकर कमल संदेश बाइक यात्रा को रवाना किया। बाइक यात्रा में जय श्रीराम, मोदी व योगी ¨जदाबाद के अलावा राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे आदि नारे बुलंद हो रहे थे। बागला मार्ग से होती हुई कमल संदेश बाइक यात्रा सासनी गेट, खाती खाना, मैंडू रोड, चक्की बाजार, नयागंज, पत्थर बाजार, लोहट बाजार, रूई की मंडी, नजिहाई, सराफा, बेनीगंज, रामलीला मैदान, क्रांति चौक, कमला बाजार होती हुई तालाब चौराहा होते हुई ओढ़पुरा स्थित आंबेडकर पार्क पर पहुंची। यहां सांसद, हाथरस के तीनों विधायकों के साथ छर्रा विधायक रवेंद्र पाल ¨सह, इगलास विधायक राजवीर ¨सह दिलेर, चेयरमैन आशीष शर्मा, डॉ. उमाशंकर शर्मा, संजय सक्सेना, अखिलेश गुप्ता, विधानसभा संयोजक राजपाल ¨सह दिसवार आदि ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य, स्मृति पाठक, प्रेम ¨सह कुशवाह, प्रदीप गुप्ता, विपुल ¨सघानिया, उमाशंकर लॉर्ड साहब, अजय रावत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी