भाजपा के सदस्यता अभियान ने पकड़ा जोर

शहर के अलावा सादाबाद व सासनी में लगाए गए शिविर के जरिये बढ़ाया परिवार।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 03:28 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 03:28 AM (IST)
भाजपा के सदस्यता अभियान ने पकड़ा जोर
भाजपा के सदस्यता अभियान ने पकड़ा जोर

जासं, हाथरस : भाजपा की ओर से शहर और देहात क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शहर में भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ की ओर से सदस्यता अभियान सासनी गेट पर लगाया गया, जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक ब्रज क्षेत्र अनूप अग्रवाल ने किया।

जिला महामंत्री हरिशंकर भूरा पहलवान व रूपेश उपाध्याय ने भाजपा की रीतियों व नीतियों के बारे में बताया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय वाष्र्णेय, सह संयोजक श्याम अग्रवाल व दरवेश गौतम, सह संयोजक सदस्यता अभियान शेखर वाष्र्णेय, अनूप वाष्र्णेय, जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक वाष्र्णेय, वासुदेव माहौर, मुवीन खान उपस्थित थे।

नगला देवा में लगाया कैंप

सादाबाद के आरबी कालेज के चेयरमैन व भाजपा के युवा नेता धर्मेंद्र गौतम के नेतृत्व में नगला देवा में सदस्यता अभियान चलाया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान की मौजूदगी में ग्रामीण तथा युवाओं को प्रेरित करते हुए 150 नए सदस्य मिस्ड काल के जरिए बनाए गए। इस मौके पर भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम के अलावा भोला रावत, शकुंतला गौतम, आरती गौतम, शिव सिंह चौहान, दलवीर सिंह सहित मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर सलेमपुर रोड स्थित श्री मोहनलाल आदर्श इंटरमीडिएट कालेज में भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रभारी रमेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें पुराने 50 सदस्य व नए 255 सदस्यों का सत्यापन किया गया। अभियान में सौदान सिंह भट्ट, संजू चौधरी मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, उर्मिला चौधरी सभासद पवन उपाध्याय, रवि उपाध्याय, युधिष्ठिर देव गौतम, भवानी सिंह, गौरव शर्मा व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

सासनी : भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सीमेक्स इंटर नेशनल स्कूल में शिविर लगाकर सदस्यता अभियान गौरव सेंगर एवं विवेक चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर 70 नए सदस्य बनाए गए तथा 50 पुराने सदस्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान राजीव कुमार सिंह, चौ धर्मवीर सिंह, विकास चौधरी, हरकेश, गौरी शंकर, अनिल कुमार थे।

chat bot
आपका साथी