जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखी में रहेगा भाजपा का दबदबा

दो दिवसीय दौरे पर हाथरस पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले यहां कई कार्यक्रमों में की शिरकत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 12:41 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 12:41 AM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखी में रहेगा भाजपा का दबदबा
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखी में रहेगा भाजपा का दबदबा

संसू सिकंदराराऊ (हाथरस) : सूबे के पंचायती राज मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा का ही दबदबा रहेगा। 90 प्रतिशत सीटों पर भाजपा काबिज होगी। इतना ही नहीं प्रदेश में अगली सरकार भी भाजपा की ही बनेगी। योगी सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं।

दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी गुरुवार को प्रेस से मुखातिब थे। तय कार्यक्रम के अनुसार सिकंदराराऊ में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास और जवाहर पार्क का उद्घाटन करने से पूर्व प्रभारी मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव तीन जुलाई को होना है। 20 जुलाई से पहले ब्लाक प्रमुखों का चुनाव भी हो जाएगा। पंचायत चुनाव में हार की भ्रामक सूचनाएं विरोधियों ने फैलाई हैं, जबकि हकीकत यह है कि भाजपा के सर्वाधिक जिला पंचायत सदस्य पूरे प्रदेश में जीत कर आए हैं। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या भी सर्वाधिक है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा का ही दबदबा रहेगा। 90 प्रतिशत सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे। जो निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं, वे सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। किन्हीं वजहों से नाराज हो गए थे, लेकिन आज सब भाजपा के साथ हैं। भाजपा के कार्यकर्ता एक विचारधारा के लिए काम करते हैं, न कि कब्जे और लूट के लिए। भाजपा ने जो कार्य किए हैं, वे जनता के ध्यान में हैं। झूठी सूचनाएं फैला कर उन्हें दबाया नहीं जा सकता। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव ही नहीं, विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ही प्रचंड जीत होगी। इस बार 2017 से भी बड़ी जीत होगी। जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन वैचारिक आंदोलन है, जो कम्युनिस्टों के हाथ में है। सरकार किसानों के हित में कानून लेकर आई है। खेती को रोजगार परक बनाने का कानून केंद्र सरकार ने बनाया है। किसान नेता राकेश टिकैत राजनीतिक एजेंडे के तहत कार्य कर रहे हैं। वे किसानों के लिए नहीं, उन लोगों के लिए आंदोलन चला रहे हैं, जिनकी राजनीतिक दुकानें बंद हो गई हैं। वे किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रवास पर वह जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं से वार्ता करके फीडबैक लेंगे। सभी ब्लाकों में प्रवास कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम जुलाई तक पूरा होना है।

chat bot
आपका साथी