भाजपा का बढ़ा कुनबा, 10500 नए सदस्य बने

मिस्ड काल से हर पदाधिकारी को 100 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी है सक्रिय सदस्य ही बन सकेंगे पार्टी के पदाधिकारी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 12:30 AM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 12:30 AM (IST)
भाजपा का बढ़ा कुनबा,  10500 नए सदस्य बने
भाजपा का बढ़ा कुनबा, 10500 नए सदस्य बने

जासं, हाथरस : भाजपा का कुनबा बढ़ाने का अभियान जोर पकड़ रहा है। जनपद में अब तक 10 हजार 500 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। हर पदाधिकारी को 100 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। शहर और देहात क्षेत्र में कैंप लगाकर सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है।

आंकड़े बताते हैं कि सदस्यता अभियान शुरू करने से पहले भाजपा के जनपद में एक लाख सदस्य थे। अधिक सदस्य बनाने के लिए भाजपा नया प्रयोग कर रही है। पार्टी की ओर से जारी किए नंबर पर मिस्ड कर आप नए सदस्य बन सकते हैं। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि सदस्यता अभियान में बूथ से लेकर अन्य स्थानों पर पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है।

सादाबाद : भाजपा नेता व मंडल प्रभारी चौ. संजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गांव हसनपुरबारू व सहबाजपुर चौराहे पर में बूथ संख्या 369, 370 पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 7505403403 पर मिस काल कर प्रत्येक बूथ पर 100-100 सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर चौ. महेंद्र सिंह आचार्य, जिला महामंत्री प्रीति चौधरी गीतम सिंह, नवदीप सिसोदिया, दिनेश कुमार, सूरज सिंह, सत्यवीर सिंह, सुमित कुमार मौजूद रहे। वोट बढ़वाने में लगे भाजपा नेता

संसू, सादाबाद : पोलिग बूथ पर जाकर भाजपा नेता वोट बढ़वाने में जुटे हैं। रविवार को भाजपा नेता अमित वर्मा संबंधित बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन किया। बसपा मुखिया मायावती की

मां के निधन पर शोक जताया

जासं, हाथरस : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती के निधन पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। उनके छवि चित्र को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी