'मेरा बूथ वैक्सीनेशन युक्त' अभियान चलाएगी भाजपा

23 से 25 जून तक चलेगा अभियान वर्चुअल मीटिग में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दिए दिशा-निर्देश।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:06 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:06 AM (IST)
'मेरा बूथ वैक्सीनेशन युक्त'  अभियान चलाएगी भाजपा
'मेरा बूथ वैक्सीनेशन युक्त' अभियान चलाएगी भाजपा

जासं, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मेरा बूथ वैक्सीनेशन युक्त अभियान चलाएगी। इसे लेकर रविवार को एक वर्चुअल मीटिग हुई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चक ने आह्वान किया कि अभियान के लिए लोगों को जागरूक करें कि 'मेरा बूथ वैक्सीनेशन युक्त' अभियान 23, 24, 25 जून को प्रदेश के हर जिले में चलाया जाए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, •िालाध्यक्ष सभी सांसद, विधायक और नगर निगम महापौर व नगर पालिका व नगर पंचायतों के चेयरमैन जुड़े रहे। हाथरस के •िालाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा सभी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इस अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाया जाएगा व जिले को पूरा वैक्सीनेटेड कराने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के जिला संयोजक अनुराग अग्निहोत्री ने बताया कि 10 जून से अब तक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि के सहयोग से शिविर व पंजीकरण के जरिये लगभग तीन ह•ार लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है। बैठक में सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र राणा, हाथरस चेयरमैन आशीष शर्मा, सादाबाद चेयरमैन रविकान्त अग्रवाल, सासनी चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर उपस्थित रहे।

512 लोगों का टीकाकरण

जासं, हाथरस : भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में संयोजक अमन जैन के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने फीता काटकर किया। इस मौके पर 512 लोगों को प्रथम डोज दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने सभी लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने की व्यवस्था बनाई है। मानव सेवा संस्थान के रूप किशोर गौतम, धीरज कुमार जैन, रजत अग्रवाल, विवेक वाष्र्णेय, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

आर्य समाज मंदिर मुरसान गेट पर शिविर का उद्घाट्न सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने किया। विधायक ने टीकाकरण की अपील की। सुनीत आर्य, शिविर संयोजक प्रदीप कुमार गुप्ता, सुनीत आर्य, अनुराग अग्निहोत्रभ्, राजकुमार, यश कौशिक, संदीप वाष्र्णेय, सुनील शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी