यात्रा के जरिए भाजपा करेगी जनजागरण

मथुरा से हाथरस होते हुए अलीगढ़ जाएगी यात्रा एमएलसी डा. मानवेंद्र सिंह को बनाया गया यात्रा प्रमुख।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 01:26 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 01:26 AM (IST)
यात्रा के जरिए भाजपा करेगी जनजागरण
यात्रा के जरिए भाजपा करेगी जनजागरण

जासं, हाथरस : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा यात्रा के माध्यम से जनजागरण करेगी। प्रदेश में छह यात्राएं निकाली जाएंगी। एक यात्रा मथुरा से प्रांरभ होकर हाथरस जनपद की सीमा में होकर अलीगढ़ जाएगी। सभी यात्राएं लखनऊ पहुंचेंगी। एमएलसी डा. मानवेंद्र सिंह को ब्रज क्षेत्र यात्रा का प्रमुख बनाया गया है। यात्रा का जिला संयोजक जिला महामंत्री को और यात्रा की जिला व विधानसभा संचालन समिति बनाई गई है।

शुक्रवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर यात्रा को लेकर बैठक हुई। यात्रा प्रमुख एमएलसी डा. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में छह यात्राओं के माध्यम से जनजागरण का अभियान शुरू होगा। इन सभी यात्राओं में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता भूमिका निभाएंगे। यह यात्रा मथुरा से प्रारंभ होकर अलीगढ़ जाएगी। गोपी- सिकंदराराऊ से हाथरस जनपद में प्रवेश करते हुए यात्रा का जगह - जगह स्वागत होगा। सिकंदराराऊ कस्बा होती हुई सलेमपुर, कैलोरा चौराहे से सासनी होती हुई अग्रवाल सेवा सदन में विश्राम कार्यक्रम रहेगा। अगले दिन हाथरस नगर में एक विशाल जनसभा होगी व नगर भ्रमण के बाद सादाबाद विधानसभा क्षेत्र को प्रस्थान करेगी। सादाबाद में बस स्टैंड पर स्वागत सभा होगी। इसके बाद चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व कुरसंडा गेट पर स्वागत के बाद गोविदपुर से यात्रा आगरा जनपद के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, हाथरस विधानसभा यात्रा प्रमुख रामवीर सिंह भैयाजी, सादाबाद विधानसभा यात्रा प्रमुख सुधीर गर्ग, सिकंदराराऊ यात्रा प्रमुख लक्ष्मण सिंह सेंगर को बनाया गया है। इस बैठक में प्रदेश सहकारिता चेयरमैन व पूर्व सांसद मथुरा चौ. तेजवीर सिंह, चौ. नत्थी सिंह, हरिशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, प्रीति चौधरी, सुधीर गर्ग, अनिल सिसोदिया उपस्थित रहे। भाजपाइयों ने दिव्यांगों का सम्मान कर बढ़ाया मान

जासं, हाथरस : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपाइयों की ओर से दिव्यांगों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार पुंढीर के नेतृत्व में दिव्यांगों का पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द को हटाकर दिव्यांग कहकर दिव्यांगजनों को सम्मान देने का कार्य किया। दिव्यांग जन को कृत्रिम अंग व्हीलचेयर, रिक्शा व अन्य उपकरण वितरण करने का कार्य किया गया है। दिव्यांगजन के लिए तमाम कल्याणकारी योजना शुरू की है, जिससे उनके जीवन में सुधार आ रहा है। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद मानवेंदर सिंह, पूर्व सांसद मथुरा चौ. तेजवीर सिंह, चौ. नत्थी सिंह, हरिशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, लक्ष्मन सिंह सेंगर, सुनीता वर्मा, ब्रजेश चौहान, प्रीती चौधरी, सुधीर गर्ग, अनिल सिसोदिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी