चौपाल व संपर्क से भाजपा पार करेगी चुनावी वैतरणी

जिला प्रभारी राजा वर्मा ने दिया मेहनत व लगन से जीत का मंत्र सिकंदराराऊ हसायन हाथरस ब्लॉक के चुनाव संचालन समिति की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 01:43 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 01:43 AM (IST)
चौपाल व संपर्क से भाजपा पार करेगी चुनावी वैतरणी
चौपाल व संपर्क से भाजपा पार करेगी चुनावी वैतरणी

जासं, हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सफलता के लिए भाजपा कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में चुनावी तैयारी को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में मेहनत और लगन से जीत का मंत्र दिया गया।

भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और जिले के प्रभारी राजा वर्मा ने सिकंदराराऊ, हसायन व हाथरस ब्लॉक तथा क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या एक से 12 तक की चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। इसमें ग्राम सभा स्तर पर संगठन की ओर से आयोजित की जाने वाली चौपाल सभाओं और संपर्क अभियानों के विषय में सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी। राजा वर्मा ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को कठिन परिश्रम करना है। सभी मोर्चे के कार्यकर्ताओं को अपनी ग्रामसभा और क्षेत्र पंचायत में पूरी मेहनत और लगन से पार्टी की जीत को सुनिश्चित करना है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने और संचालन महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। बैठक में महेंद्र सिंह आचार्य, सत्यपाल मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, डौली माहौर, हरिशंकर राना, अविन शर्मा, पवन रावत, अनिल सिसोदिया, विवेक वाष्र्णेय, सुनील गौतम, प्रेम सिंह कुशवाह, मथुरा प्रसाद गौतम, सुनील गुप्ता, संतराज सिंह, पंकज गुप्ता, दयाराम शीतल, नरेन्द्र सिंह चौहान, अखिलेश गुप्ता, नंदनी देवी, विष्णु बघेल, मीरा माहेश्वरी, सुनीता वर्मा, शैलेन्द्र गौड़, धर्मेन्द्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, राजवीर कुशवाह, दीपक उपाध्याय, सचिन वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तेजवीर सिसौदिया का हुआ स्वागत

संसू, हाथरस : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ठाकुर तेजवीर सिंह सिसोदिया को पूर्व उत्तर रेलवे परामर्श दात्री समिति का सदस्य बनाए जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने जलेसर रोड पर स्वागत किया। यहां सिसोदिया ने कहा कि रेलवे से संबंधित कोई भी जनसमस्या हो तो अवगत कराएं। समाधान कराएंगे। उन्होंने अपनी उपलब्धि पर पार्टी हाईकमान, केंद्र सरकार तथा रेलवे मंत्रालय का आभार जताया है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने एवं संचालन ठाकुर आशीष सेंगर ने किया। ठाकुर विनय कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। जिला महामंत्री ठाकुर हरीश सेंगर, ठाकुर प्रदीप सिंह, ठाकुर रवि प्रताप सिंह, ठाकुर आशीष सिंह, विशाल ठाकुर, सोहन सिंह, गोविद चौहान, इमलिया के पूर्व प्रधान नरेश ठाकुर, टिकू सिंह राणा, अमित ठाकुर, सुरेंद्र सिंह पौरुष आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी