मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने लिया जनसेवा का संकल्प

मास्क सैनिटाइजर काढ़ा वितरण किया जाएगा गांवों में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान शिविर का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 05:15 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 05:15 AM (IST)
मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने लिया जनसेवा का संकल्प
मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने लिया जनसेवा का संकल्प

जासं, हाथरस : 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के लगातार सात वर्ष पूर्ण करने पर पार्टी की ओर से वर्चुअल बैठक की गई। आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से की जा रही जनसेवा कार्यो पर भी चर्चा की गई। जनसेवा कार्य आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और हाथरस भाजपा के संगठन प्रभारी राजा वर्मा ने बताया कि 30 मई को केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सात साल पूरे हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में भाजपा अपने सेवा ही संगठन के संकल्प को आगे रखते हुए कार्यक्रम करेगी। इसमें गावों में कोविड से बचाव के लिए मास्क, काढ़ा, सैनिटाइजर का वितरण, सैनिटाइजेशन करवाना व जागरूकता की कोशिशें शामिल हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि कोरोना मरीजों को खून या प्लाज्मा की कमी को दूर किया जा सके।

जून के पहले हफ्ते में बंगाल में चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिसा पर एक वर्चुअल बैठक भी की जाएगी, जिसमें कार्यकर्ताओं की हर-हालत में चिता कर उचित कार्रवाई की मांग होगी।

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रम के लिए सभी लोगों के सहयोग से कोरोना किट बनवाई जाएगी, जिसमें सभी अत्यावश्यक स्वास्थ्य सामग्री रखी जाएगी। जिसका वितरण शक्ति केंद्र प्रमुखों के माध्यम से गांव-गांव में किया जाएगा। मीटिग का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। तकनीकी संयोजन जिला इंटरनेट मीडिया प्रमुख पवन रावत का रहा। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री हरि शंकर राणा, प्रीति चौधरी, संतोष, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, श्वेता दिवाकर, जिला मंत्री प्रभात पचौरी, संध्या आर्य, जिला कार्यालय सह प्रभारी हर स्वरूप वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र भदोतिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह आचार्य, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी