दो सीटों पर जीती भाजपा, एक-एक सीट निर्दलीय और सपा के खाते में

जिले के सात ब्लाकों में से चार पर शनिवार को ब्लाक प्रमुखी के लिए चुनाव हुआ। इसमें दो पर भाजपा ने जीत हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 12:08 AM (IST)
दो सीटों पर जीती भाजपा, एक-एक 
सीट निर्दलीय और सपा के खाते में
दो सीटों पर जीती भाजपा, एक-एक सीट निर्दलीय और सपा के खाते में

जागरण संवाददाता, हाथरस: जिले के सात ब्लाकों में से चार पर शनिवार को ब्लाक प्रमुखी के लिए चुनाव हुए। इसमें दो सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। हाथरस की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। सिकंदराराऊ में मुकाबला टाई होने पर पर्ची से सपा प्रत्याशी सुदामा देवी ने बाजी मारी। इससे पहले मुरसान, सादाबाद, सहपऊ में ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं।

तीन वोटों से भाजपा प्रत्याशी को पूनम ने दी शिकस्त

हाथरस: ब्लाक प्रमुखी के लिए भाजपा प्रत्याशी रुखसाना रानी के सामने भाजपा से बागी हुए अमर सिंह पांडेय की पत्नी निर्दलीय पूनम पांडेय चुनाव मैदान में थीं। सुबह 11 बजते ही पूनम के पक्ष में बीडीसी सदस्यों ने आकर मतदान किया। इस पक्ष की ओर से दावा किया गया है कि कुल 38 वोट लेकर आए थे। उधर, भाजपा प्रत्याशी रुखसाना की ओर से दावा किया गया कि उनके पक्ष में 42 वोटरों ने मतदान किया है। तीन बजे मतगणना के कुछ देर बार ही परिणाम आ गए। भाजपा प्रत्याशी रुखसाना रानी बेटे के साथ मायूस बाहर निकलीं। रुखसाना को 38 और पूनम पांडे को 41 मत मिले। कुल 80 में से 79 मत डाले गए। एक प्रत्याशी मतदान करने नहीं आया।

सासनी में विधायक की पुत्रवधू जीतीं : सासनी ब्लाक में भाजपा से हाथरस सदर विधायक हरीशंकर माहौर की पुत्रवधू प्रतिभा कमल माहौर 57 मत पाकर जीत गईं जबकि 46 मत निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी पा सकीं। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। 11 बजे बाद भाजपाई खेमा बस से बीडीसी सदस्यों को लेकर ब्लाक के गेट पर पहुंचा। आइकार्ड एवं प्रमाण पत्र देख कर बारी बारी से सदस्यों को अंदर प्रवेश दिया गया। हालांकि इससे पहले सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया था। 12 बजे के बाद दूसरा खेमा अपने सदस्यों को लेकर गेट पर पहुंचा । दोपहर दो बजे तक मतदान पूरा हो गया। मतगणना के अनुसार कुल 104 मत पडे़ थे। सांसद की बेटी ने वोट नहीं डाला। एक मत निरस्त होने के बाद शेष 103 मत वैध पाए गए। 57 मत भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा कमल माहौर तथा शेष 46 मत निर्दलीय प्रत्याशी आशा देवी को मिले। प्रतिभा कमल माहौर को 11 मत से जीत दर्ज कर ली। सासंद राजवीर दिलेर, मुकुल उपाध्याय, ज्ञानेंद्र शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

--

हसायन में भी भाजपा ने बाजी मारी : हसायन ब्लाक प्रमुख पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र पाल सिंह उर्फ पीलू विजयी घोषित किए गए जिन्हें 51 मत मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी श्वेता सिंह को 34 वोट मिले एक मत निरस्त किया गया। जीत की सूचना मिलते ही भाजपाई मतदान केंद्रों पर पहुंच गए और खुशी में नारेबाजी की। जलदेवी महाविद्यालय पर जश्न मनाया गया।

पर्ची के साथ खुली सुदामा देवी की किस्मत : ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान मतदान के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह का कैंप अलीगढ़ रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से आगे डेरा था। सपा कार्यकर्ता पंत चौराहे से आगे सपा कार्यालय पर मौजूद थे। 10:45 बजे ही भाजपा समर्थक सदस्य कतार में आकर लग गए थे। 11:30 बजे के बाद सपा समर्थक सदस्यों का पहुंचना शुरू हुआ। एक साथ कई कारों में सपा समर्थक बीडीसी सदस्य ब्लाक कार्यालय पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। 1:30 बजे तक 79 में से 78 वोट पढ़ चुके थे। एक बीडीसी सदस्य ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। मतगणना शुरू होने से पहले ही डीएम रमेश रंजन एवं एसपी विनीत जायसवाल ने आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा और सपा दोनों प्रत्याशियों को मतगणना के दौरान समान 39-39 वोट मिले। जिला अधिकारी रमेश रंजन ने मीडिया कर्मियों को जानकारी दी कि लाटरी सिस्टम से सपा प्रत्याशी सुदामा देवी विजेता घोषित की गईं।

chat bot
आपका साथी