केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि पूजन जल्द

केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के भूमि पूजन की तैयारी तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM (IST)
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि पूजन जल्द
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि पूजन जल्द

जासं, हाथरस: केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के भूमि पूजन की तैयारी तेज हो गई हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से विद्यालय की आधार शिला रखवाने की तैयारी केंद्रीय विद्यालय प्रशासन कर रहा है। इसको लेकर सोमवार को केंद्रीय विद्यालय की रीजनल टीम ने मुआयना किया।

पुरानी कलक्ट्रेट स्थित केंद्रीय विद्यालय की हालत जर्जर हो जाने के कारण फिलहाल विद्यालय शहर से नौ किलोमीटर दूर इगलास रोड पर टुकसान में संचालित है। इससे अभिभावक और विद्यालय स्टाफ काफी परेशान हैं। हाथरस में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लोगों ने धरना दिया व प्रदर्शन किया था। बीते साल मार्च 2020 में ही एक प्रस्ताव पुरानी कलक्ट्रेट पर केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए 30 करोड़ का बनाकर भेज दिया गया था, जिसे शासन ने मंजूर करते हुए धनराशि स्वीकृत कर दी थी। केंद्रीय विद्यालय में 900 से 1000 छात्र-छात्राओं को बिठाने के लिए कमरे बनवाए जाएंगे। यह परिसर 2.6 एकड़ भूमि में हैं। अब पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में नया तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। करीब 30 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भूमि पूजन कराया जा सकता है। इसके लिए जल्द ही तिथि तय होगी। सोमवार को को केंद्रीय विद्यालय की दिल्ली की टीम ने विद्यालय भवन के लिए स्थल का निरीक्षण किया।

--

केंद्रीय विद्यालय के नए भवन की नींव जल्द ही रखी जाएगी। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से समय लेने का प्रयास कर रहे हैं और तैयारी भी जारी हैं। केंद्रीय मंत्री से समय मिलते ही जल्द कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

- नरेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय हाथरस

खास बात-

-करीब 30 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय का नया भवन

-केंद्रीय विद्यालय की रीजनल टीम ने लिया तैयारी का जायजा

-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समारोह में हो सकते हैं शामिल

-विद्यार्थियों और अभिभावकों को विद्यालय शहर में आने पर मिलेगी राहत

chat bot
आपका साथी