भेदप्रकाश को राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान

व्यक्ति के जीवन में कला हर रूप से महत्वपूर्ण स्थान रखती है - अपनी बेटी दीक्षा चौधरी के क्रियाकलापों को देखकर चुना विषय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 01:26 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 01:26 AM (IST)
भेदप्रकाश को राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान
भेदप्रकाश को राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान

संवाद सूत्र, हाथरस : बिसावर के गांव नगला छत्ती का चित्रकार हाथरसी कला जगत में जनपद का नाम रोशन कर रहा हैं। हाल ही में सागर कला भवन अयोध्या द्वारा जनपद के प्रख्यात चित्रकार भेद प्रकाश सिंह हाथरसी को राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया।

सागर कला भवन अयोध्या द्वारा दृश्य कला विभाग, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में आयोजित इस प्रदर्शनी में चित्रकार हाथरसी की लंदन में प्रदर्शित हो चुकी प्रसिद्ध पेंटिग बेटी की उड़ान सीरीज की द्वितीय पेंटिग को प्रथम पद्म विभूषण नन्द लाल बोस - राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में कला हर रूप से महत्वपूर्ण स्थान रखती है। लोक कला से भारत देश की कला व संस्कृति का अस्तित्व है। राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर चित्रकार हाथरसी ने कहा बेटी संघर्षमय में जीवन जीते हुए अपने सपनों को साकार करती है। इसी से प्रभावित होकर मैंने बेटी को अपना चित्रण विषय बनाया है। अपनी बेटी दीक्षा चौधरी के क्रियाकलापों को देखकर मैंने इस विषय का चुनाव किया। मेरे संपूर्ण उपलब्धियों का श्रेय मेरे माता-पिता व गुरुजनों और शुभचितकों को जाता है। चित्रकार हाथरसी की सफलता पर हाथरस जनपद में हर्ष का माहौल है इस सफलता हेतु डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ ने बधाई दी एवं उच्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी