पहले सक्रिय सदस्य बनो, तभी भाजपा में दायित्व की दावेदारी

जासं हाथरस विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर भाजपा नगर की कार्यशाला में पदाधिकारियों ने बैठक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 01:34 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 01:34 AM (IST)
पहले सक्रिय सदस्य बनो, तभी भाजपा में दायित्व की दावेदारी
पहले सक्रिय सदस्य बनो, तभी भाजपा में दायित्व की दावेदारी

जासं, हाथरस : विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर भाजपा नगर की कार्यशाला में पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। इसमें मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संयोजक हरीश सेंगर व नगर सदस्यता अभियान के संयोजक भूपेंद्र कौशिक ने सभी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, भाजपा पदाधिकारियों मोर्चों के अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजक को सदस्यता अभियान की किट का वितरण किया गया। सदस्यता अभियान की किट में नए सदस्य बनाने वाले फार्म व पुराने सदस्यों का सत्यापन कराने का निर्देश जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने दिया। प्रत्येक पदाधिकारी को पार्टी निर्देशानुसार 100 नए सदस्य बनाने हैं। इसके बाद सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। उसी आधार पर सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के बाद ही आप पार्टी में दायित्व के लिए दावेदारी कर सकते हैं।

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बाग बेनीराम पर नगर कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि वर्तमान में हाथरस नगर में कुछ बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। उन बूथों पर अध्यक्ष का मनोनयन होना है एवं बूथों की समितियों का गठन कर दो दिन के अंदर कार्यालय पर जमा कराना है, जिससे कि कार्य पूरा करके लखनऊ मुख्यालय पर भेज दिया जाए। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान का आगाज हो चुका है। संचालन महामंत्री कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय ने किया। बैठक में अखिलेश गुप्ता, सोनू भारती, अमन पाराशर, जितेंद्र भारती, सचिन गौड़, दिनेश माहौर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनिया नारंग, ज्योति खुराना, अर्जुन वाल्मीकि, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, रमन माहौर, मुकेश सोनी, अशोक गोला, अमित भौतिका, रमेश राजपूत, माधव सिंह, विशाल ठाकुर, अमित ठाकुर, पूनम शर्मा, निर्मल सिंह, सुरेश चौधरी, नारायण लाल, राजकुमारी चौहान, राजेंद्र चौहान, उषा देवी, लीलावती पुंढीर, डांबेस चक, दिलीप चौधरी, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप कुमार सिंह, करण वाष्र्णेय, मुबीन खान, संध्या आर्य, वासुदेव माहौर, गोपाल सिंह, दिनेश शर्मा उपस्थित थे। खेलेगा हाथरस जीतेगा हाथरस की स्पर्धा 19 से, समिति गठित जासं, हाथरस : खेलेगा हाथरस, जीतेगा हाथरस के तहत खेल स्पर्धा 19 से 21 नवंबर तक चलेगी। यह स्पर्धा जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्र हाथरस, सादाबाद व सिकंदराराऊ के गांवों में होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी की निगरानी में समिति का गठन किया गया है। सांसद राजवीर सिंह दिलेर इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक में सांसद दिलेर ने बताया कि समिति में विधायक के अलावा मुख्य विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी व नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी शामिल किए गए हैं। खेल स्पर्धा का उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है, जिससे आगे चलकर युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर तक खेल कौशल का प्रदर्शन करने का पूर्ण अवसर मिल सके। खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती, बैडमिटन, बास्केटबाल शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर हाथरस के विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी