बाजार में खरीदारी करने आई महिला का बैग पार

सादाबाद कस्बा सादाबाद में सोमवार की देर शाम को एक महिला बाजार में खरीदारी करने आई थी। किसी शातिर उसका बैग पार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:51 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:51 AM (IST)
बाजार में खरीदारी करने  आई महिला का बैग पार
बाजार में खरीदारी करने आई महिला का बैग पार

संसू, हाथरस : सादाबाद कस्बा सादाबाद में सोमवार की देर शाम को एक महिला बाजार में खरीदारी करने आई थी। किसी शातिर उसका बैग पार कर दिया। महिला के बैग में जेवरात रखे हुए थे। पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर दी है।

मुरसान क्षेत्र के गांव मघटई निवासी डौली सोमवार की शाम को छह बजे सब्जी मंडी तिराहे के निकट जवाहर बाजार में जूते की दुकान पर खरीदारी कर रही थी। इसी बीच किसी शातिर ने महिला का बैग पार कर दिया। महिला ने सामान के पैसे देने के लिए जब बैग टटोला तो गायब मिला। इससे महिला परेशान हो गई और उसने इधर-उधर नजर दौड़ाई लेकिन उसका बैग कहीं नजर नहीं आया। वह दहाड़ मारकर रोने लगी। महिला ने बताया कि वह मायके से आई है और ससुराल जा रही थी। उसके बैग में तीन हजार रुपये, सोने की चेन, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच जोड़ी पायल, कान की झुमकी, बच्ची की सोने की बाली रखी हुई थी। घटना की जानकारी महिला ने अपने स्वजन को दी। मौके पर पहुंचे महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर दी है।

तमंचे से गोली मार युवक ने दी जान

संसू, सादाबाद : कोतवाली सादाबाद के गांव नगला नत्थू में मंगलवार की सुबह एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नगला नत्थू निवासी 27 वर्षीय दीपक कुमार सुबह साढ़े नौ बजे अपने घर में ही था, तभी तमंचे से गोली चलने की आवाज आई। स्वजन दौड़े, देखा दीपक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। स्वजन उसे आगरा ले जा रहे थे, रास्ते में खंदौली के एक चिकित्सालय में उसे दिखाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन उसे गांव ले आए। घटना की जानकारी पुलिस को होने पर सीओ ब्रह्म सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया ने छानबीन की। सीओ का कहना है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कोई कारण पता नहीं चल सका है। युवक नशे का आदी बताया जाता है। तमंचा कब्जे में ले लिया गया है। जमीन के फर्जी कागजात

का आरोपित गिरफ्तार

संसू, सासनी : जमीन के फर्जी कागजात तैयार करने के आरोपित राधारमन निवासी भोजगढ़ी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह भोजगढ़ी चौराहे से गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने पर आरोपित को जेल भेजा गया है। नगला राम सिंह निवासी रवेन्द्र प्रताप सिंह राना पुत्र प्रभू दयाल ने सात अप्रैल को धोखाधड़ी से जमीन के फर्जी कागजात तैयार करने, विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा की जा रही थी।

chat bot
आपका साथी