खुद आरोपित ही लगा रहे जमीन में धोखाधड़ी के आरोप : यतींद्रानंद

अयोध्या पर प्रतिक्रिया अब सनातन हिदू संस्कृति की परंपरा के अनुसार तैयार हो संविधान कोरोना के खिलाफ जंग में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों को सराहा कहा गैर भाजपा शासित राज्यों में साधु-संत सुरक्षित नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:48 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:48 AM (IST)
खुद आरोपित ही लगा रहे जमीन में धोखाधड़ी के आरोप : यतींद्रानंद
खुद आरोपित ही लगा रहे जमीन में धोखाधड़ी के आरोप : यतींद्रानंद

जासं, हाथरस : जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज अयोध्या में राम मंदिर परिसर के आसपास भूमि खरीद पर उठे विवाद में ट्रस्ट के पदाधिकारियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो खुद आरोपित हैं वे ही लोग आरोप लगा रहे हैं। ट्रस्ट के लोग पूरी तरह समर्पित हैं। ट्रस्ट में जो पदाधिकारी हैं उनका पूरा जीवन धर्म व राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है। जिन लोगों ने आरोप लगाए थे वे अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई है कि भारत सनातन हिदू संस्कृति का देश है इसलिए भारत का संविधान सनातन हिदू संस्कृति की परंपरा के अनुसार तैयार होना चाहिए।

महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी मंगलवार को किला गेट स्थित नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा के आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर अब कोई विवाद नहीं होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने एक रास्ता खोल दिया है। वह रास्ता श्रीराम जन्म भूमि का ऐतिहासिक निर्णय है। इससे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंची है। राम जन्मभूमि की तर्ज पर ही जिनके पास साक्ष्य हैं, जिसके पास कागज हैं, आने वाले समय में श्रीकृष्ण जन्म भूमि भी उसकी होगी और बाबा विश्वनाथ का मंदिर भी उसी का होगा।

कोरोना काल पर उन्होंने कहा कि देश में कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों में साधु-संत सुरक्षित नहीं रहे हैं। पालघर कांड की सीबीआइ जांच की मांग की लेकिन कांग्रेस के दबाव में जांच के आदेश नहीं दिए। इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने महामंडलेश्वर का फूल मालाओं और बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, मनोज शर्मा, दिनेश कुमार, मोहन पंडित, अशोक गोला, तारा चंद माहेश्वरी, ललित शर्मा लब्बू पंडित, विमल शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी