शादी समारोह में बरातियों को दौड़ाकर पीटा

दूल्हे की बहन सहित शादी में आए कई बारातियों से मारपीट तोड़फोड़ दूल्हे के जीजा ने दो नामजद सहित चार लोगों पर कराया मुकदमा दर्ज।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 02:21 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 02:21 AM (IST)
शादी समारोह में बरातियों को दौड़ाकर पीटा
शादी समारोह में बरातियों को दौड़ाकर पीटा

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोतवाली सदर के आगरा रोड गिजरौली स्थित टाप रोड पर शादी समारोह में रविवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। बरातियों को खेतों में दौड़ाकर पीटा। मारपीट में दूल्हे की बहन सहित कई बराती घायल हो गए। उत्पाती इतने पर ही नहीं रुके, समारोह में रखी कुर्सियों को तोड़ दिया। दूल्हे के जीजा की तहरीर पर दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव गिजरौली के टाप रोड निवासी अशोक कुमार की बेटी लीलावती की शादी आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी हरेंद्र के साथ तय हुई थी। रविवार रात को बरात चढ़त के बाद बराती व घराती खाना खा रहे थे। तभी कुछ असामाजिक तत्व शादी समारोह में आ गए। महिलाओं व लड़कियों से बदसलूकी करने लगे। जब बरातियों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। असामाजिक तत्वों ने बेल्ट व लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे बरात में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे तो उत्पातियों ने खेतों में जाकर भी बरातियों के साथ मारपीट की। मारपीट में दूल्हे की बहन तनु व अमित निवासी गांव वाहनपुरा, अलीगढ़ सहित कई लोग घायल हो गए। उनका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी उत्पाती शांत नहीं हुए तो कोतवाली सदर से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उत्पात से बराती व लड़की पक्ष के लोग सहम गए। आनन-फानन पुलिस की मौजूदगी में ही शादी समारोह को पूर्ण कराया गया। तड़के चार बजे पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई कराई गई। दूल्हे के जीजा श्यामसुंदर निवासी गांव अदेला, थाना खंदौली ने गांव गिजरौली निवासी मुरारी व भोला के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुरारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनका कहना है

शादी समारोह में बरातियों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ किए जाने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दो बरातियों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जेपी यादव, चौकी प्रभारी, आगरा रोड।

chat bot
आपका साथी