पत्नी की बरामदगी के लिए डीजीपी से लगाई गुहार

सिकंदराराऊ के गांव चमरौली की अनुसूचित जाति की एक महिला को साढे़ चार माह पूर्व दबंग कार में डालकर ले गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:21 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:21 AM (IST)
पत्नी की बरामदगी के लिए  डीजीपी से लगाई गुहार
पत्नी की बरामदगी के लिए डीजीपी से लगाई गुहार

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ के गांव चमरौली की अनुसूचित जाति की एक महिला को साढे़ चार माह पूर्व दबंग कार में डालकर ले गए थे। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित ने पत्नी की बरामदगी के लिए डीजीपी से गुहार लगाई है। उसने परिवार के साथ पलायन की चेतावनी भी दी है।

गांव चमरौली निवासी अनुसूचित जाति के इस व्यक्ति ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि 19 मार्च 2021 को दोपहर 2:30 बजे उसकी पत्नी गांव से सिकंदराराऊ दवा लेने गई थी। उसके साथ पीड़ित के पिता भी थे। अचानक गांव के ही तीन लोग वहां आए और उसकी पत्नी को जबरन कार में डालकर ले गए। आरोपित दबंग हैं। विरोध करने पर पीड़ित के पिता को जातिसूचक गालियां दीं एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। समन्वय शिकायत प्रणाली उत्तर प्रदेश पर दो बार शिकायत की गई। फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसका परिवार भयभीत है और गांव छोड़ने पर मजबूर है। सीओ सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि इस प्रकार का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जानकारी करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दहेज की खातिर हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

संसू, सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर से लापता विवाहिता की हत्या की आशंका जताते हुए दहेज के लिए हत्या में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 40 दिन बाद न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

अरविद कुमार निवासी गांव रामनगर थाना रिजोर (एटा) ने रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री सीमा की शादी 23 जून 2011 को सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नावली लालपुर निवासी जुगेंद्र सिंह के पुत्र रनसिंह से की थी। पर्याप्त दान दहेज दिया था। शादी के बाद से ही सीमा के पति रन सिंह, सास उर्मिला, देवर मनोज, ससुर जुगेंद्र सिंह का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। दो वर्ष तक सीमा के कोई संतान नहीं हुई तो ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे भूखा प्यासा रखने लगे। रन सिंह तलाक के लिए दबाव डालने लगा। एक जून 2021 को दोपहर दो बजे सीमा के पिता व चचेरा भाई सीमा की ससुराल पहुंचे तो सीमा के ससुराली जन मिले, लेकिन सीमा नहीं मिली। वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिए। कहा कि उनकी बेटी अब नहीं मिलेगी। पीड़ित ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

chat bot
आपका साथी