पिक बूथ पर पुरुषों का टीकाकरण देख नाराज

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण पिक बूथ पर सिर्फ महिलाओं व बालिकाओं का टीकाकरण कराने के दिए निर्देश।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 01:09 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 01:09 AM (IST)
पिक बूथ पर पुरुषों का टीकाकरण देख नाराज
पिक बूथ पर पुरुषों का टीकाकरण देख नाराज

संवाद सहयोगी, हाथरस : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने गुरुवार दोपहर को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पिक बूथ पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों का टीकाकरण होते देख नाराजगी जाहिर की। सीएमएस को निर्देश दिए कि पिक बूथ पर सिर्फ महिलाओं व बालिकाओं का ही टीकाकरण कराया जाए।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह (उप मंत्री स्तर प्राप्त) दोपहर करीब सवा तीन बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को बेहतर से इलाज दिया जाए। साफ सफाई की व्यवस्था महिला अस्पताल में बेहतर मिली। अस्पताल में दो महिलाएं भर्ती थीं। महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद वे पिक बूथ पर पहुंचीं, जहां महिलाओं के साथ पुरुषों का भी टीकाकरण किया जा रहा था। इतना ही नहीं महिलाओं व पुरुषों का निगरानी कक्ष भी एक ही था। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं, वृद्धाओं व बालिकाओं के लिए कोविड टीकाकरण के प्रति काफी सजग है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि पिक बूथ पर सिर्फ महिलाओं व बालिकाओं का टीकाकरण कराया जाए। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित भी मौजूद रहीं। मंडी की दुकानों में मवेशी देख एसडीएम ने जताई नाराजगी संस, हाथरस : मंडी समिति में व्याप्त अनियमितताएं किसी से छिपी नहीं हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी अंजली गंगवार ने मंडी में मिलीं अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। मंडी में फैले अतिक्रमण को जल्द दूर नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी मंडी के अधिकारियों को दी।

अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में गल्ला व सब्जी मंडी है। इसमें करीब दो सौ से अधिक दुकानें हैं। यह दुकानें नीलामी के तहत दुकानदारों को दी जाती है। इन दुकानदारों में से कुछ दुकानदार लाइसेंस मिलने के बाद दुकानों को किराए पर उठा देते हैं तो कुछ ने मंडी की दुकानों के आगे अवैध रूप से टीन शेड डाल रखे हैं। इसकी शिकायतें मिलने पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी अंजली गंगवार दोपहर के समय मंडी समिति पहुंचीं। वहां उन्हें एक दुकान के आगे अवैध रूप से टीनशेड लगाकर अतिक्रमण मिला। इतना नहीं, मंडी में कई जगह दुकानों में पशु बंधे मिले। सड़कों पर भी पालतू पशुओं को बंधे देख उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। कार्रवाई की चेतावनी मंडी के अधिकारियों को दी। इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई। कुछ व्यापारियों ने मंडी की समस्याओं को भी एसडीएम के समक्ष रखा।

chat bot
आपका साथी