कृषि विभाग का दावा, भरपूर मिल रहा खाद

अलीगढ़ और आगरा से मिल चुकी है हाथरस जनपद को खाद कालाबाजारी करने वाली दुकानों पर होगी छापे की कार्यवाही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:04 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:04 AM (IST)
कृषि विभाग का दावा, भरपूर मिल रहा खाद
कृषि विभाग का दावा, भरपूर मिल रहा खाद

जासं, हाथरस : कृषि विभाग ने दावा किया है कि किसानों को अब डीएपी उपलब्ध हो रही है। रविवार के दिन भी सहकारी समितियों को खाद भिजवाया गया ताकि किसानों को खाद उपलब्ध हो सके। जिला कृषि अधिकारी ने दावा किया है कि जल्द ही खाद का संकट दूर हो जाएगा। कालाबाजारी करने वाली दुकानों पर छापेमारी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जनपद में डीएपी की उपलब्धता की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उप कृषि निदेशक एचएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, एआर कोआपरेटिव संतोष सिंह यादव, जिला प्रबंधक पीसीएफ उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिए गए कि इफको की आने वाली रैक से डीएपी मांग के अनुसार साधन सहकारी समितियों पर भिजवाया जाए। दैनिक रूप से वितरण की रिपोर्ट प्राप्त की जाए जो समितियां बंद हैं, उनको चालू किया जाए। कृषकों को जमीन के अनुसार आधार कार्ड से पाश मशीन से ही वितरण किया जाए। थोक उर्वरक विक्रेताओं के पास उपलब्ध स्टाक को रिटेलर उर्वरक विक्रेताओं के यहां तत्काल भिजवाया जाए। अपर मुख्य सचिव कृषि से 5500 मैट्रिक टन की मांग प्रेषित की गई थी। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने सादाबाद, सहपऊ, चंदपा, हाथरस की दुकानों पर छापा मारकर कृषकों को डीएपी उपलब्ध कराई। खाद बीज के दो नमूने लिए। साधन सहकारी समिति राजनगर पर उर्वरक बिक्री की जांच की गई।

जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में साधन सहकारी समिति राजनगर विकासखंड सहपऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सुनील कुमार सचिव एवं विजय सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख सहपऊ उपस्थित थे। 12 अक्टूबर को 18 एमटी एनपीके आई थी जिसका वितरण हो चुका है। 16 अक्टूबर को डीएपी की रैक आने वाली है जिससे समिति के लिए 18 एमटी डीएपी आवंटित है। सादाबाद में डीएपी उर्वरक उपलब्ध है। यहां से कृषकों को डीएपी लेने के लिए कहा गया है। अपने हक के लिए आज कलक्ट्रेट घेरेंगे प्रधान

जागरण संवाददाता, हाथरस : 'जो पंचायत की बात करेगा, वहीं यूपी पर राज करेगा' नारे के साथ सोमवार की सुबह 10 बजे हाथरस जिले के तमाम प्रधान कलक्टे्ट पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे और सीएम को संबोधित डीएम रमेश रंजन को ज्ञापन सौंपेंगे।

यह जानकारी अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडलीय उपाध्यक्ष चौधरी रवेंद्र सिंह प्रधान रायक ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानों को उनके हक नहीं मिल रहे हैं। प्रधान गांव में अपनी मर्जी से सड़क या नाली तक नहीं बनवा सकते हैं। सारे कार्य प्रशासन और उनके सचिव के निर्देश पर होते हैं। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने साथी प्रधानों से अपील करते हुए कहा है कि वह कलक्ट्रेट में अपने हक की लड़ाई के लिए जरूर सुबह 10 बजे आएं। प्रधान संगठन मुरसान ब्लाक के अध्यक्ष हमवीर सिंह ने कहा है कि 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे संवैधानिक अधिकारों को लागू कराने के लिए पंचायत अधिकार महारैली होगी जिसमें हाथरस से तमाम प्रधान जाएंगे।

chat bot
आपका साथी