विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों के गंभीर आरोप, दी तहरीर

गांव विसरात की विवाहिता को तबीयत खराब होने पर ससुराल पक्ष के लोग लाए थे जिला अस्पताल उपचार के दौरान हुई महिला की मौत मायके पक्ष ने दी तहरीर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 01:11 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 01:11 AM (IST)
विवाहिता की मौत के बाद मायके 
वालों के गंभीर आरोप, दी तहरीर
विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों के गंभीर आरोप, दी तहरीर

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव विसरात की महिला की तबीयत खराब होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। विवाहिता की मौत हो जाने पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने विवाहिता की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।

इगलास रोड स्थित गांव विसरात निवासी तनुज की शादी करीब ढाई साल पहले सिकंदराराऊ के नावली निवासी 25 वर्षीय आरती से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को परेशान करते थे। महिला ने दूसरे बच्चे को करीब डेढ़ माह पूर्व जन्म दिया। बच्चा पैदा होने के समय से ही आरती की तबीयत खराब चल रही थी। इस बीच उसे ब्लड की कमी बताई गई। ब्लड भी चढ़वाया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। रविवार को अचानक से तबीयत खराब हुई। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसे खून चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव विसरात चले गए। मौत की सूचना पर मायके के लोग गांव पहुंचे, जिन्होंने इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया और पुलिस को बुला लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी