छात्र हित के लिए एबीवीपी ने किया संघर्ष

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस जनपद में शुक्रवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 12:16 AM (IST)
छात्र हित के लिए एबीवीपी ने किया संघर्ष
छात्र हित के लिए एबीवीपी ने किया संघर्ष

जासं, हाथरस : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस जनपद में शुक्रवार को मनाया गया। हाथरस में कलक्ट्रेट पर पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम जेपी सिंह, विभाग संयोजक सौरभ शर्मा, पूर्व विभाग संयोजक अभिषेक शर्मा, ग्राम पंचायत केवलगड़ी से प्रधान मनोज शर्मा ने पौधारोपण किया। इस मौके कहा कि हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। लगाए हुए पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए तभी पर्यावरण सुरक्षित हो सकेगा।

सिकंदराराऊ कस्बा स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष केदारबाबू वाष्र्णेय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से संबंधित समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ और कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए विद्यार्थी परिषद समय-समय पर आंदोलन चलाती रही है। शिक्षा के व्यावसायीकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है। इसके अलावा अलगाववाद, अल्पसंख्यक तुष्टिकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम लगातार संघर्षरत रहे हैं। मुख्य अतिथि फौरन सिंह व संयोजक एबीवीपी नगर अध्यक्ष इंद्रदेव पालीवाल थे। कार्यक्रम में योगेश उपाध्याय, संदीप शर्मा, अखिल वाष्र्णेय, शांतम माहेश्वरी, आशु माहेश्वरी, पीयूष शर्मा, हिमांशु, ध्रुव, सागर, आशीष, उदय, सुमित, भरत उपस्थित रहे।

सासनी में कोतवाली चौराहा स्थित राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु व विद्यामंदिर में परिषद स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद व सरस्वती मां के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने 10 विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र एवं राष्ट्र हित में कार्य कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। संचालन लक्ष्य ने किया। कार्यक्रम में संयोजक अशुंल कुशवाह, अभिषेक शर्मा, रोहित कुमार माहौर, मनीष कुमार, दीपेश गुप्ता, अभि त्रिवेदी, दिव्यांश वाष्र्णेय, अनमोल निगम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी