बागला कालेज में एबीवीपी व सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, नोकझोंक

बागला कालेज में सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 12:14 AM (IST)
बागला कालेज में एबीवीपी व सपा
कार्यकर्ता आमने-सामने, नोकझोंक
बागला कालेज में एबीवीपी व सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, नोकझोंक

जासं, हाथरस : बागला कालेज में सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहां से हटने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हटाया तब जाकर मामला शांत हुआ।

एबीवीपी और सपा के कार्यकर्ता कालेज में संपर्क व सदस्यता अभियान चला रहे थे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कालेज कैंपस से बाहर अपनी गतिविधियों को चलाने लिए कहा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सपाई वाहनों के हूटर बजाकर कैंपस का वातावरण खराब करने में लगे, जिससे पठन- पाठन में विद्यार्थियों को दिक्कत आने लगीं। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि सपा नेता पार्टी के नेताओं का स्वागत कालेज के गेट पर ही करने लगे, जिससे विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। राजनीतिक दल के नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाहर जाने के लिए प्रदर्शन शुरू किया। जानकारी मिलने पर सीओ रुचि गुप्ता व इंस्पेक्टर हाथरस गेट पीएसी के साथ पहुंच गए। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को कहना था कि हमारा छात्र संगठन है जबकि सपा राजनीतिक संगठन है। पुलिस वालों ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को हटाना चाहा तो उन्होंने कहा कि पहले सपाइयों को हटाया जाए, तब हटेंगे। पुलिस दोनों संगठन के कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान एबीवीपी के नगर विस्तारक राज मिश्रा, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, नगर मंत्री गौरव रावत, तहसील संयोजक दीपक शर्मा, अनिल वर्मा माही, नवीन कुशवाह, अश्वनी मिश्रा, हर्ष, मुदित भारद्वाज, अमन चौहान उपस्थित थे।

चाचा ने फावड़ा मार भतीजे को किया घायल :सहपऊ क्षेत्र के गांव खोंडा में शराबी चाचा ने फावड़ा मारकर भतीजे को बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना मंगलवार की रात दस बजे की है। उक्त गांव निवासी विकास कुमार उर्फ भवतोष शराब पीने का आदी है एवं वह ड्राइवर का काम करता है। मंगलवार की शाम को उसने शराब पी और घर आकर सोते हुए अपने ही 26 वर्षीय भतीजे संजीव उर्फ संजू पर फावड़ा से कई प्रहार किए और भाग गया। घायल युवक के स्वजन उसे गंभीर हालत में आगरा एसएन हास्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत चिताजनक बनी हुई है। इधर घायल युवक के भाई संतोष कुमार निवासी खोंडा ने उसके चाचा के नामजद हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अतुल कुमार गौतम का कहना है कि आरोपित चाचा को हत्या के प्रयास की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी