ऐंहन में हर्ष फायरिग में लगी युवक को गोली

संवाद सहयोगी हाथरस कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव ऐंहन में रविवार रात हर्ष फायरिग में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:16 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:16 AM (IST)
ऐंहन में हर्ष फायरिग में  लगी युवक को गोली
ऐंहन में हर्ष फायरिग में लगी युवक को गोली

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव ऐंहन में रविवार रात हर्ष फायरिग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। स्वजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

गांव ऐंहन के मजरा श्याम नगरिया में रविवार रात चुनाव में जीत हासिल करने के बाद हर्ष फायरिग की गई। बताते हैं कि गोली एक युवक को लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। स्वजन आनन-फानन घायल युवक को निजी अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को नहीं दी गई। इंस्पेक्टर राजीव यादव का कहना है कि हर्ष फायरिग की वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही अस्पताल से किसी प्रकार का मीमो प्राप्त हुआ है। यदि कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तीन महिलाओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

संसू, सादाबाद : कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर रहने वाली महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

गांव नगला बैरू की महिला का आरोप है कि कई साल से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। रविवार रात को उसका जेठ आया और अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। महिला का जेठ धमकी देकर वहां से चला गया। पीड़िता ने कोतवाली सादाबाद में जाकर जेठ के खिलाफ तहरीर दी। गांव गढ़ी खमानी निवासी महिला ने तहरीर में कहा है कि वो अपने घर पर अकेली थी। सुबह 10 बजे उसका जेठ उसके घर आया और उससे गंदी हरकतें करने लगा। जब उसने शोर मचाया तब तक अन्य लोग आ गए। वे उसके साथ मारपीट करने लगे, गले व पसली में चोट आई है। क्षेत्र के गांव हसनपुर बारू निवासी महिला का आरोप है कि उसके घर पर मोहल्ले के लोग बैठे थे। गांव का एक युवक गालियां देते हुए आया। विरोध करने पर गुस्से में आकर उसको पकड़ लिया और मारपीट कर दी। पुलिस पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी