पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज 71 किसानों का होगा सम्मान

गरीब बस्तियों में अनुसूचित जाति मोर्चा करेगा फल वितरण रक्तदान शिविर व कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली महिलाओं का भी होगा सम्मान।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:39 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:39 AM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज 71 किसानों का होगा सम्मान
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज 71 किसानों का होगा सम्मान

जासं, हाथरस : भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को 71वां जन्मदिन सेवा एवं समर्पण अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से 20 सितंबर तक कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को किसान-जवान सम्मान कार्यक्रम के तहत 71 किसानों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही गरीब बस्ती में अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से गरीबों को फल वितरण सुबह 10 बजे से किए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि किसानों का सम्मान दोपहर दो बजे से चंदपा स्थित दीक्षित गेस्ट हाउस पर किया जाएगा। इसका संयोजक किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नीरज प्रताप सिसोदिया को बनाया गया है। गरीब बस्ती में फल वितरण कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामवीर माहौर बनाए गए हैं। जिला अस्पताल में भी फल वितरण किया जाएगा। 18 सितंबर को 11 बजे मीतई स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण होगा। इसका संयोजक पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डा. आरसी गोला बनाए गए हैं। वहीं 19 सितंबर को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर डा. तरुण शर्मा के संयोजन में 11 बजे से राया रोड सादाबाद पर होगा। 20 सितंबर को रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से बागला जिला चिकित्सालय पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम के संयोजन में होगा। इसी दिन हाथरस के रतनगढ़ी में सुबह दस बजे से अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार के संयोजन में गरीब बस्ती में फल वितरण होगा। इसी दिन कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री स्मृति पाठक के संयोजन में दोपहर एक बजे भाजपा जिला कार्यालय पर होगा।

chat bot
आपका साथी