कमियां पूरी करने को जल्द होगी 50 चालकों की भर्ती

संस हाथरस रोडवेज विभाग चालकों की कमी से जूझ रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश परिभर्ती के लिए रोडवेज ने शुरू की तैयारियां रोडवेज की कार्यशाला में होगी भौतिक परीक्षा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:31 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:31 AM (IST)
कमियां पूरी करने को जल्द होगी 50 चालकों की भर्ती
कमियां पूरी करने को जल्द होगी 50 चालकों की भर्ती

संस, हाथरस : रोडवेज विभाग चालकों की कमी से जूझ रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हाथरस में संविदा पर चालकों की भर्ती का निर्णय लिया गया है। जल्द ही करीब 50 चालकों की भर्ती की जाएगी।

हाथरस डिपो के बेड़े में इस समय करीब 83 बसें संचालित हैं, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान के शहरों तक संचालित की जा रही हैं। चालकों की संख्या में कमी को देखते हुए सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। आंख की रोशनी से परेशान चालकों से बसों का संचालन नहीं कराया जा रहा है। रोडवेज में चालकों की कमी दूर करने के लिए संविदा पर भर्ती की जाएगी। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें रूट पर भेजने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कानपुर में होगी ट्रेनिग व परीक्षा

चालकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया हाथरस डिपो में शुरू कराई जाएगी। परीक्षा व टेस्ट लेने के बाद चुने गए आवेदकों को कानपुर स्थित रोडवेज के ट्रेनिग सेंटर भेजा जाएगा। वहां पर ट्रेनिग पूरी करने व परीक्षा पास करने के बाद नियम व मानकों को पूरा करने के बाद उन्हें बस चलाने का मौका मिलेगा। डिपो इंचार्ज वीरी सिंह ने बताया की जल्द ही चालकों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी।

कहानी प्रविष्टि छह तक जमा करें

हाथरस : जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने बताया है कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत हिम्मती-साहसी नारी नामक अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य हाथरस की ऐसी बेटियों, महिलाओं की कहानी को सबके समक्ष लाना है जिन्होंने अपने अदम्य साहस एवं हौसले से विपरीत परिस्थिति को मात देकर मुकाम हासिल किया हो। इसमें ऐसी महिलाओं व किशोरियां जिनके प्रयासों से कुरीतियों को दूर किया गया हो, छह मार्च को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी में प्रविष्टि जमा करा सकती हैं। संसू

chat bot
आपका साथी