स्टाफ नर्स सहित 48 कोरोना संक्रमित

जनपद में कोविड संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 237 संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग कर रहा मशक्कत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 01:01 AM (IST)
स्टाफ नर्स सहित 48 कोरोना संक्रमित
स्टाफ नर्स सहित 48 कोरोना संक्रमित

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को स्टाफ नर्स सहित 48 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई जिससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा ढाई सौ के पार चला गया। विभागीय अधिकारी भी परेशान हैं कि आखिर कोरोना संक्रमण की चैन कैसे तोड़ी जाए। इधर हाथरस के दो लोगों की कोविड संक्रमण से मौत भी हो गई। इनमें सासनी में तैनात शिक्षक और सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक शिक्षामित्र शामिल हैं। दोनों अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती थे। स्वजन ने उनकी मौत की पुष्टि की है जबकि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने मौत की जानकारी से इन्कार किया है।

स्वास्थ्य विभाग में तैनात स्टाफ नर्स, 35 वर्षीय पुरुष निवासी विष्णुपुरी सासनी, 30 वर्षीय युवती निवासी सिकंदराराऊ, 65 वर्षीय महिला निवासी सिकंदराराऊ पुरानी तहसील, 70 वर्षीय पुरुष, सिकंदराराऊ की रिपोर्ट पाजिटिव आई। 50 वर्षीय पुरुष नगला नाई, 36 वर्षीय युवक पोरा, सिकंदराराऊ, 62 वर्षीय महिला, हाथरस शहर, 65 वर्षीय पुरुष हाथरस शहर, साकेत कालोनी निवासी 44 वर्षीय पुरुष व 18 वर्षीय युवती, अग्रसेन कालोनी निवासी, नगला पदू मुरसान निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, विष्णुपुरी गली नंबर दो निवासी 51 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पाजिटिव आई। विनोद विहार कालोनी निवासी 19 वर्षीय युवती व 59 वर्षीय महिला, गोशाला रोड निवासी 31 वर्षीय युवक, भकरोई, मुरसान निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, रग्घा पाठक गली निवासी 30 वर्षीय युवक, सहपऊ निवासी 24 वर्षीय युवक, नगला मनी निवासी 76 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय व्यक्ति, नगला सुक्खा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, नगला मोतीराय निवासी 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। प्रगतिपुरम निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, रतनपुर निवासी 30 वर्षीय युवती, खेरिया टप्पा निवासी 23 वर्षीय युवक, मोहल्ला दमदमा निवासी 47 वर्षीय पुरुष, हुसैनपुर सिकंदराराऊ निवासी 24 वर्षीय युवक, भैकुरी हसायन निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला दखल हसायन निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, बीएच आयल मिल रोड निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष नगर मेंडू निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, विनोद विहार कालोनी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई। राजा का हाथा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, गंगचौली निवासी 26 वर्षीय युवती, सलेमपुर सासनी निवासी 55 वर्षीय महिला,15 वर्षीय किशोर, 10 वर्षीय बच्ची, 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पाजिटिव आई। कल्यानपुर सासनी निवासी 25 वर्षीय युवक, बस स्टैंड सासनी निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, पानी की टंकी इगलास रोड सासनी निवासी 28 वर्षीय युवती, सिद्दा नगर सासनी निवासी 35 वर्षीय युवक और समामई सासनी निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। कोरोना मीटर

कुल जांच (एक अप्रैल से अब तक) : 27904

आज हुई जांच : 1500

कुल केस (एक अप्रैल से अब तक): 257

नए केस : 48

स्वस्थ्य हुए : 20

सक्रिय केस : 237

आज मृत्यु : 00

chat bot
आपका साथी