40 मरीज स्वस्थ, 42 मिले पाजिटिव

लगातार बढ़ता जा रहा है जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा गांवों में नियमों के टूटने की वजह से बढ़ रहा लगातार संक्रमण।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:10 AM (IST)
40 मरीज स्वस्थ, 42 मिले पाजिटिव
40 मरीज स्वस्थ, 42 मिले पाजिटिव

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों की रणनीति भी कारगर साबित होती हुई दिखाई नहीं दे रही। गुरुवार को 40 मरीज स्वस्थ्य होकर घर गए तो 42 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई।

ये मिले संक्रमित : हाथरस निवासी 60 वर्षीय महिला, नवल नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला दखल निवासी 35 वर्षीय युवती, फूलपुर इगलास निवासी 26 वर्षीय युवक, जानकी बिहार निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति, नगला त्रिवेदीनगर निवासी 75 वर्षीय महिला, पहाड़पुर इगलास निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सिथरौली निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, विनोद विहार निवासी 48 वर्षीय महिला, ओढ़पुरा निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, नाई का नगला निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, श्याम नगर निवासी 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई। नगला डंडे हसायन निवासी 45 वर्षीय महिला, नई बस्ती हाथरस निवासी 42 वर्षीय महिला, कंचन नगर निवासी 80 वर्षीय वृद्धा, टिकारी खुर्द निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, रायक मुरसान निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, श्याम नगर निवासी 20 वर्षीय युवती, नगला टीका निवासी 22 वर्षीय युवक, असरोई सासनी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, जिरौली हसायन निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली निवासी 45 वर्षीय महिला, रामजी द्वारा निवासी 29 वर्षीय युवक, चूड़ी वाली गली निवासी 56 वर्षीय महिला, आवास विकास निवासी 26 वर्षीय युवक, अनमोल रेजीडेंसी निवासी 30 वर्षीय युवक, इगलास अड्डा निवासी 26 वर्षीय महिला, नवल नगर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इगलास अड्डा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, डिब्बा गली निवासी 20 वर्षीय युवक, हरिओम एंकलेव निवासी 47 वर्षीय महिला, गुड़हाई बाजार निवासी 36 वर्षीय युवक, साकेत कालोनी निवासी 13 वर्षीय किशोर, तबेला गली निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, कंजौली निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, कौदरा निवासी 37 वर्षीय युवक, मोहब्बतपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय युवक, हाथरस निवासी 32 वर्षीय महिला, हल्दवानी हाथरस निवासी 48 वर्षीय महिला, हाथरस निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, परसारा निवासी 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। सीएचसी सासनी बनेगा एल टू हास्पिटल

सासनी सीएचसी को कोविड एल वन अस्पताल का दर्जा दे दिया है। शीघ्र ही कोविड एल वन अस्पताल को 50 बेड का कोविड एल टू का दर्जा देने की प्रशासन तैयारी कर रहा है। जनता को मिलने वाली अन्य सुविधाओं को महामारी कार्य में निलंबित रखा जाएगा। सीएचसी पर जच्चा बच्चा केन्द्र, टीकाकरण एवं ओपीडी की सुविधा कोरोना काल में निलंबित रखी गई है। जच्चा बच्चा के लिए पीड़ित महिला को कौमरी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जाना होगा। कोरोना मीटर

कुल जांच: (एक अप्रैल से अब तक)

49158

कुल केस : (एक अप्रैल से अब तक)

840

आज हुई जांच : 1500

नए केस: 42

स्वस्थ्य हुए:40

सक्रिय केस: 304

आज हुई मृत्यु:00

chat bot
आपका साथी