35 मरीज स्वस्थ, 31 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

सोमवार की घटी कोरोना संक्रमितों की संख्या से अफसरों को राहत रविवार को जिले में 102 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 01:11 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:11 AM (IST)
35 मरीज स्वस्थ, 31 लोगों  की रिपोर्ट आई पाजिटिव
35 मरीज स्वस्थ, 31 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोरोना संक्रमण का खतरा निरंतर बना हुआ है। सोमवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं 35 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी।

ये मिले संक्रमित : हरी नगर निवासी 54 वर्षीय पुरुष, सादाबाद गेट निवासी 38 वर्षीय महिला, हाथरस शहर निवासी 29 वर्षीय पुरुष, गिर्राज कालोनी निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, नगला दली निवासी 20 वर्षीय युवती, कैलोरा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, हाथरस जंक्शन निवासी 55 वर्षीय महिला, सिथरौली निवासी 36 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरुष, 44 वर्षीय व्यक्ति, 18 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय किशोरी और 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। बस्तोई निवासी 15 वर्षीय किशोरी व 40 वर्षीय महिला, बघराया निवासी 40 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला दखल निवासी 20 वर्षीय युवक व 38 वर्षीय व्यक्ति, सियाराम बगीची निवासी 25 वर्षीय युवक, किला मुरसान निवासी 85 वर्षीय वृद्ध, सितारी निवासी 37 वर्षीय महिला, टोंड निवासी 24 वर्षीय युवक, आशीर्वाद कालोनी निवासी 49 वर्षीय महिला, रतन गढ़ी निवासी 49 वर्षीय महिला, कैलोरा निवासी 33 वर्षीय युवक, विष्णुपुरी निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, गली सूपान निवासी 59 वर्षीय महिला, जोगीपुरा निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति और हाथरस शहर की 57 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई।

कोरोना मीटर

कुल जांच: (एक अप्रैल से अब तक)

55158

कुल केस : (एक अप्रैल से अब तक)

1097

आज हुई जांच : 1500

नए केस : 31

स्वस्थ हुए : 35

सक्रिय केस : 559

आज हुई मृत्यु : 00 32 स्थानों पर 1030 लोगों को लगे कोविड के टीके

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए वैक्सीन की डोज बहुत आवश्यक है। टीकाकरण पर विशेष जोर अधिकारियों के द्वारा दिया जा रहा है। सोमवार को 32 स्थानों पर 1030 लोगों का टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण कराने के बाद आधा घंटा तक लोगों को निगरानी कक्ष में रखा गया।

पिछले कुछ समय से कोरोना क‌र्फ्यू की वजह से टीकाकरण सुस्त गति से हो रहा था। टीकाकरण कराने के लिए लगातार अधिकारियों द्वारा लोगों से अपील की जा रही थी। सोमवार को 32 स्थानों पर कोविड टीकाकरण हुआ। 198 लोगों को प्रथम व 832 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि वैक्सीन की दो डोज लेना बहुत जरूरी है। टीके से जुड़ी अफवाहों से दूर रहें। निर्भीक होकर वैक्सीनेशन कराएं। सकारात्मक सोच रखें। दो गज की दूरी बनाए रखें। साथ ही मास्क लगाना और हाथ धोना भी जारी रखें। डॉ. सिंह ने अपील की है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है और अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वह जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन की दूसरी खुराक अवश्य लें।

chat bot
आपका साथी