326 के कनेक्शन काटे, 11 लाख वसूले

बकायेदारों और बिजली चोरों पर विजिलेंस की लगातार कार्रवाई का असर दिखाई दे रहा है। इससे विभाग की लगातार वसूली बढ़ रही है। शुक्रवार को जनपद और देहात क्षेत्र में विजिलेंस की टीम ने 326 लोगों के कनेक्शन काट दिए। उनसे 11 लाख रुपये की वसूली की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:56 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:56 AM (IST)
326 के कनेक्शन काटे, 11 लाख वसूले
326 के कनेक्शन काटे, 11 लाख वसूले

जासं, हाथरस : बकायेदारों और बिजली चोरों पर विजिलेंस की लगातार कार्रवाई का असर दिखाई दे रहा है। इससे विभाग की लगातार वसूली बढ़ रही है। शुक्रवार को जनपद और देहात क्षेत्र में विजिलेंस की टीम ने 326 लोगों के कनेक्शन काट दिए। उनसे 11 लाख रुपये की वसूली की गई है। वहीं अब तक छह हजार से अधिक लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

बिजली विभाग ने बिजली चोरों और बकायेदारों पर कार्रवाई के लिए कई टीमें गठित कर रखी हैं। आगरा से भी टीम आ रही है। विभाग की उन लोगों पर भी नजर है, जिन पर बकाया होने पर पहले ही कनेक्शन काटे जा चुके हैं। टीमें सुबह से लेकर देर शाम तक अभियान चला रही हैं। शुक्रवार को शहर के दोनों उपखंडों के अलावा सादाबाद, सासनी, सिकंदराराऊ क्षेत्र में कार्रवाई की। 30 लाख रुपये विद्युत बिल का बकाया होने पर 326 लोगों के कनेक्शन काटे गए। एसई पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि बकायेदारों और बिजली चोरों के प्रति ढिलाई नहीं की जाएगी। सोखना और चंदपा उप केंद्र

पर आज लगाए जाएंगे कैंप

जासं, हाथरस : बिल संबंधी समस्या के निस्तारण के लिए बिजली विभाग फिर से कैंप शुरू करने जा रहा है। शनिवार से यह कैंप शुरू हो रहे हैं। सोखना और चंदपा में उपकेंद्र पर शनिवार को शिविर लगाए जाएंगे। उपकेंद्र सोखना पर अवर अभियंता दुष्यंत कुमार और उपकेंद्र चंदपा पर अवर अभियंता विवेक भारती के नेतृत्व में शिविर लगाए जाएंगे।

उपभोक्ता देवो भव नीति

पर विद्युत सुधारेगा छवि

जासं, हाथरस : उपभोक्ताओं में अपनी छवि सुधारने के लिए बिजली महकमा एक और नया प्रयोग करने जा रहा है। अब भारतीय संस्कृति अतिथि देवो भव की तर्ज पर उपभोक्ता देवो भव मानते हुए बर्ताव किया जाएगा। फीडबैक के आधार पर संवाद से समाधान की राह पर आगे बढ़ेंगे। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विभाग के अफसरों को ट्वीट कर निर्देश दिए हैं।

अब तक के प्रयास : राजस्व बढ़ाने के लिए बिजली विभाग उपभोक्ताओं के प्रति लगातार रवैया बदल रहा है। बकायेदारों से वसूली बढ़ाने के साथ विभाग अब अपने कामकाज में बदलाव ला रहा है। ऑनलाइन बिलिग के बाद हेल्पडेस्क और ट्विटर सोशल मीडिया जैसे माध्यमों के अलावा शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। पिछले दिनों विधायक और सांसदों की मदद से उपभोक्ताओं तक पहुंचने की कोशिश की जा चुकी है। तीन महीने के बकायेदारों के कनेक्शन काटने से पहले उनके दरवाजों पर सूची लेकर दस्तक देने की कोशिशें भी जा रही हैं। बिल संशोधन के लिए सब स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कैंप भी लगवाए जा रहे हैं। विभाग का मानना है कि उम्मीद के हिसाब से विभाग को राजस्व नहीं मिला।

अब करेंगे नया प्रयोग : विद्युत उपकेंद्रों पर केवाइसी (नो योर कस्टमर) 100 फीसद कर विद्युत सेवाओं पर उपभोक्ताओं से लगातार फीडबैक लिया जाएगा। उपभोक्ता जो फीडबैक देंगे, उसके आधार पर विभाग समाधान करेगा। यदि उपभोक्ता संतुष्ट है तो उसका फीडबैक दर्ज किया जाएगा। व्यवस्था में सुधार के लिए किसी भी स्तर पर योगदान छोटा नहीं है। सब स्टेशन आत्मनिर्भर बनेंगे तभी वितरण निगम आत्मनिर्भर बनेंगे। उपकेंद्रों को उपभोक्ताओं के लिए आदर्श बनाकर ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का ग्राफ शून्य किया जा सकता है। बिजली चोरी पर नौ

के खिलाफ रिपोर्ट

जासं, हाथरस : शहर में बिजली चोरी के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई। प्रगतिपुरम में 24 कनेक्शन काटे गए। 11 लोगों का ओटीएस के लिए पंजीकरण किया गया। सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई। वहीं न्यू कोटा रोड पर जेई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में 20 कनेक्शन काटे गए। 3.65 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। दो लोगों के खिलाफ एफआइआर कराई गईं। दो उपभोक्ताओं का ओटीएस के लिए पंजीकरण किया।

chat bot
आपका साथी