2842 लोगों ने लगवाई कोविड की वैक्सीन

18 प्लस के 1830 और 45 प्लस के 704 लोगों ने लगवाया टीका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:47 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:47 AM (IST)
2842 लोगों ने लगवाई कोविड की वैक्सीन
2842 लोगों ने लगवाई कोविड की वैक्सीन

जासं, हाथरस : जनपद में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों पर 2842 लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें 18 प्लस के युवाओं की संख्या सबसे अधिक रही। 1830 युवाओं ने टीकाकरण कराया, जबकि 45 प्लस के 704 लोगों ने टीकाकरण कराया। अभी दूसरी डोज वालों की रफ्तार धीमी चल रही है। शुक्रवार को 308 लोगों ने ही टीकाकरण कराया। एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया की कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। लोग भ्रमित न हों। साथ में कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी सावधानी बरतें। मास्क जरूर पहनें और शारीरिक दूरी का पालन करें।

छह लोग हुए स्वस्थ, कोई नहीं निकला कोरोना पाजिटिव

जासं, हाथरस : शुक्रवार का दिन भी जनपद के लिए राहत भरा रहा। कोविड की जांच में एक भी कोरोना पाजिटिव केस नहीं निकला। वहीं छह मरीजों को कोरोना से मुक्ति मिल गई। इन आंकड़ों से अफसरों ने भी राहत महसूस की है। जनपद में कोरोना की दूसरी लहर सिमटती दिखाई दे रही है। लगातार केस कम हो रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक भी केस सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक जनपद में कुल संक्रमित मरीज 2894 रहे जबकि छह और मरीज मिलाकर अब तक 2835 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा 43 ही चल रहा है। वहीं कुल एक्टिव केसों की संख्या नौ रह गई है। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या नौ है। वहीं अब तक कुल जांच 4 लाख 87 हजार 463 हो चुकी हैं। कोरोना मीटर

कुल जांच:(एक अप्रैल से अब तक)

112928

--

कुल केस :(एक अप्रैल से अब तक)

1540

--

आज हुई जांच : 1400

नए केस:00

स्वस्थ्य हुए: 06

सक्रिय केस: 9

आज हुई मृत्यु:00

chat bot
आपका साथी