2624 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, 14 को मिलेंगे प्रमाणपत्र

463 ग्राम पंचायतों में कुल सदस्य पद 5781 2672 थे खाली 48 पर होगा चुनाव।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 03:15 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 03:15 AM (IST)
2624 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, 14 को मिलेंगे प्रमाणपत्र
2624 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, 14 को मिलेंगे प्रमाणपत्र

जागरण संवाददाता, हाथरस : जिले की 463 ग्राम पंचायतों में रिक्त 2672 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 2624 निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अब सभी को एक साथ 14 जून को प्रमाणपत्र मिलेंगे।

हाथरस, सादाबाद, मुरसान, हसायन, सहपऊ, सासनी ब्लाक में अधिकांश ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जनपद में महज 48 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 12 जून को मतदान होना है।

चुनावी प्रक्रिया के तहत सोमवार को नाम वापस लिए गए थे। सबसे पहले सोमवार को ही हाथरस ब्लाक की स्थिति साफ हुई। यहां रिक्त 377 पदों में से 376 का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। यहां अब एक सदस्य के लिए मतदान होना है। इसके अलावा सिकंदराराऊ ब्लाक में 10, सासनी में सर्वाधिक 26 और हसायन में 11 सदस्यों के लिए मतदान होना है। जनपद के अन्य ब्लाकों पर सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

सहपऊ में सभी सदस्य

निर्विरोध निर्वाचित हुए

सहपऊ विकास खंड क्षेत्र में 356 सदस्यों के लिए उप चुनाव होना था। एडीओ पंचायत राजीव कुमार ने बताया कि सभी 356 ग्राम पंचायत सदस्य सर्व सम्मति से निर्विरोध चुन लिए गए। मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा भी की गई। सभी को 14 जून को शपथ दिलाई जाएगी। ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों के आंकड़े

ब्लाक, कुल वार्ड, निर्विरोध

हाथरस, 377, 376

सादाबाद, 341, 341

सि.राऊ, 253, 243

सासनी, 521, 495

सहपऊ, 356, 356

मुरसान, 468, 468

हसायन, 356, 345 ग्राम प्रधानों के डिजिटल हस्ताक्षर जल्द अपलोड करने के निर्देश

जागरण संवाददाता, हाथरस : जिन ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हो चुकी है, उनके ग्राम प्रधानों के डिजिटल हस्ताक्षर ई-ग्राम स्वराज व पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड करने की कवायद शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन के लिए प्रशासक नामित किए गए थे। चुनाव के बाद संगठित ग्राम पंचायतों के 201 प्रधानों को वित्तीय अधिकार मुहैया कराने के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिन प्रधानों ने शपथ ग्रहण कर ली है, उनकी ग्राम पंचायतों पर पूर्व से नामित प्रशासकों के डीएससी अनरजिस्टर करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब जल्द ही ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर से वित्तीय आहरण शुरू हो सकेगा। शपथ ग्रहण करने वाले समस्त ग्राम प्रधानों का विवरण उनकी संबंधित ग्राम पंचायतों के समस्त संचालित खातों में अंकित कराते हुए उनकी डीएससी ई-ग्राम स्वराज पोर्टल व पीएफएमएस पर रजिस्टर्ड कराए जा रहे हैं। जनपद की समस्त संगठित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का विवरण भी संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी