दांपत्य सूत्र में बंधे 26 जोड़े

तीन ब्लाकों में आयोजित किए गए सामूहिक विवाह समारोह सुखी संसार मिले हाथरस सदर सिकंदराराऊ और हसायन में किए गए कार्यक्रम नवविवाहित जोड़ों को विधायक ब्लाक प्रमुख ने दिया आशीर्वाद।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 01:21 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:21 AM (IST)
दांपत्य सूत्र में बंधे 26 जोड़े
दांपत्य सूत्र में बंधे 26 जोड़े

जागरण टीम, हाथरस : हाथरस सदर, सिकंदराराऊ और हसायन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 26 जोडे़ दांपत्य सूत्र में बंध गए। विधायक और ब्लाक प्रमुख ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। सिकंदराराऊ-हसायन

में 15 की कराई शादी

सिकंदराराऊ : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बुधवार को ब्लाक परिसर में 15 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिसमें सिकंदराराऊ ब्लाक के आठ व हसायन ब्लाक के सात जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख सुदामा देवी, बीडीओ नीरज गर्ग मौजूद रहे। सभी ने आशीर्वाद दिया। विधायक राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब व असहाय लोगों के साथ खड़े हैं। गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराकर उन्होंने उनकी बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है। सरकार की तमाम योजना गरीब व असहायों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। संचालन अरविद कुमार भारती ग्राम विकास अधिकारी ने किया। हाथरस ब्लाक में 11 की शादी

हाथरस विकासखंड हाथरस परिसर में 11 जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कराई गई। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर एवं ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। खंड विकास अधिकारी रीता सिंह ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। ब्लाक प्रमुख पूनम पांडे ने सरकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने एवं गरीबों के लिए उनके कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले रहने की बात कही। संचालन केके गौतम ने किया। श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

गोगा नवमी का त्योहार

संस, हाथरस : जाहरवीर गोगा नवमी का त्योहार बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हाथरस जंक्शन स्थित मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए लगी रही। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ किया गया। इसमें सत्येंद्र जादौन, ललित जादौन, दिनेश शर्मा, प्रेमपाल जादौन, नत्थीलाल पाराशर, अशोक पंडित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी