तीन वर्ष में दम तोड़ देते हैं रोपे गए 21 फीसद पौधे

देखभाल के अभाव में नहीं मिल पा रही भरपूर हरियाली जागरूकता के अभाव में असफल रहे अभियान।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:17 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:17 AM (IST)
तीन वर्ष में दम तोड़ देते हैं रोपे गए 21 फीसद पौधे
तीन वर्ष में दम तोड़ देते हैं रोपे गए 21 फीसद पौधे

संवाद सहयोगी, हाथरस : हरियाली लाने के लिए हर साल वन विभाग की ओर से लाखों पौधे रोपे जाते हैं मगर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में तीन साल के अंदर ही रोपे गए पौधों में से करीब 21 फीसद पौधे दम तोड़ देते हैं। जनजागरूकता की कमी के चलते भी पौधारोपण को शतप्रतिशत सफलता नहीं मिल पा रही है।

'जल है, तो कल है' की तरह 'हरियाली है तो खुशहाली है' पूरी तरह से सही साबित होता है। जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है। इनके बिना जीवन की कल्पना बेकार है। वृक्षों के महत्व को कोरोना काल में आक्सीजन की कमी होने से अच्छी तरह सभी समझ गए हैं। हालांकि वनीकरण बढ़ाने के लिए हर साल वन विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर पौधारोपण कराता है। विभिन्न प्रजाति के लाखों पौधे वर्षाकाल के दौरान जुलाई के प्रथम सप्ताह वन महोत्सव के तहत रोपे जाते हैं। मर जाते हैं पौधे : पौधारोपण करने के लिए उत्साह तो सभी दिखाते हैं। जिले के 25 विभाग लाखों पौधे हर साल लगाते हैं, मगर जरूरी देखभाल के अभाव में तीन साल के अंदर ही करीब 21 फीसद पौधे दम तोड़ देते हैं। टी-गार्ड के साथ जीरो टैगिग

जिले को हरा-भरा रखने के लिए इस साल करीब 25,58,128 पौधों का रोपण किया जा रहा है। लक्ष्य पहले 22 लाख रखा गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर इसे बढ़ाया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए उनके आसपास टी-गार्ड लगाए जाते हैं। इनकी संबंधित विभागों द्वारा जीरो टैगिग भी कराई जाती है। उसके बाद भी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलता है। इस तरह मरते हैं पौधे

वर्ष, पौधारोपण के बाद स्थिति

पहले साल, 95 फीसद

दूसरे साल, 88 फीसद

तीसरे साल, 79 फीसद जिले में तीन साल में हुए पौधों रोपण की स्थिति

वर्ष, रोपित पौधों की संख्या

2018, 1063725

2019, 1788000

2020, 1743650 इनका कहना है

वनों की संख्या बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना जरूरी है। पौधारोपण के साथ उसके वृक्ष बनने तक की सुरक्षा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

-पं.उमाशंकर गौड़, समाजसेवी पौधारोपण सामाजिक कार्य है। वृक्षों को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण किया जाता है। भले ही पौधे कम लगें पर उनकी सुरक्षा बहुत जरूरी है।

-प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक पौधों को लगाते समय नियमित रूप से सप्ताह में दो तीन बार पानी लगाएं। उसकी सुरक्षा के लिए बेरिकेडिग के साथ उचित देखभाल बहुत आवश्यक है।

-अवतार अग्रवाल, ग्रीन टाउन संस्था सदस्य इस बार पौधारोपण के निर्धारित लक्ष्य में करीब 3.50 लाख की बढ़ोत्तरी की गई है। यह जिले के लिए अच्छी पहल है। वन विभाग तैयार है।

- वीके सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी

chat bot
आपका साथी