1.80 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि

राहत कोरोना काल में किसानों को केंद्र सरकार ने दी संजीवनी जनपद के पंजीकृत किसानों को सम्मान निधि की किस्त आने से होगा फायदा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:23 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:23 AM (IST)
1.80 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि
1.80 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि

जागरण संवाददाता, हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जारी किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त का जनपद के 1.80 लाख किसानों को लाभ पहुंचा है। कोरोना काल में आर्थिक संकट के बीच किसानों को केंद्र सरकार ने संजीवनी दी है।

इन दिनों हर कोई कोरोना के संक्रमण को झेल रहा है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। गरीब परिवारों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। संक्रमण काल झेलने वाले किसानों को किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त किसी संजीवनी से कम नहीं है। जनपद के करीब एक लाख 80 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला तो वे खुशी में फूले नहीं समाए।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि किसानों के लिए बड़ी मददगार साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए किसानों के खाते में किस्त ट्रांसफर की। किसानों को दो-दो हजार रुपये की आठवीं किस्त ट्रांसफर की गई है। यह स्कीम दिसंबर 2018 से लागू हुई थी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार प्रत्येक किसान परिवार को हर साल छह हजार रुपये देती है। यह राशि दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक 4 महीने बाद यह सम्मान राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इनको नहीं मिलता लाभ

ऐसे रिटायर्ड कर्मचारी, जिन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह से ज्यादा पेंशन मिलती हो।

डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, अफसर, मंत्री, मेयर, पूर्व मेयर आदि। वर्जन-

कोरोना काल में हर आदमी को पैसे की जरूरत है। किसान को सबसे ज्यादा आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में आठवीं किस्त से आर्थिक संकट खत्म तो नहीं होगा, मगर बहुत कुछ सहारा तो मिलेगा ही।

डिपिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी, हाथरस।

chat bot
आपका साथी