सातों ब्लाकों से आज रवाना होंगी 1636 पोलिग पार्टियों

15 अप्रैल की सुबह सात बजे से डाले जाएंगे प्रधान समेत अन्य पदों के लिए वोट फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:45 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:45 AM (IST)
सातों ब्लाकों से आज रवाना होंगी 1636 पोलिग पार्टियों
सातों ब्लाकों से आज रवाना होंगी 1636 पोलिग पार्टियों

जागरण संवाददाता, हाथरस : 15 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बनाई गईं 1636 पोलिग पार्टियां बुधवार को सातों ब्लाकों से मतदान केंद्रों पर रवाना की जाएंगी। मंगलवार को दिनभर पुलिस और प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा रहा। बैठकों का दौर भी चला।

जनपद में बनाए गए 1636 बूथों पर 1636 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। मंगलवार की सुबह से ही स्टेडियम में पोलिग पार्टियों के लिए छोटे-बड़े वाहन मंगा लिए गए थे, जिनको देर शाम तक ब्लाक मुख्यालय रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 7212 कर्मचारी पोलिग पार्टी में लगाए गए हैं। इनके अलावा करीब 10 फीसद कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। सभी पोलिग पार्टियों के साथ पुलिस टीम भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहेगी। पोलिग पार्टी को देंगे कोरोना किट

पोलिग पार्टियों को कोरोना संक्रमण के चलते ग्लब्स, मास्क व सैनिटाइजर की किट दी जाएंगी। मतदान केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। मतदान के दौरान न सिर्फ शारीरिक दूरी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, बल्कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी। बता दें कि इस बार पहली बार जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए एक साथ मतदान होगा। इन स्थलों से रवाना होंगी पोलिग पार्टियां

ब्लॉक, स्थल

हाथरस, एमजी पॉलीटेक्निक हाथरस

मुरसान, जीएस इंटर कालेज मुरसान

सादाबाद, मंडी समिति सादाबाद

सहपऊ, जनता इंटर कालेज हाथरस

सिकंदराराऊ, केजीएन डिग्री कालेज

हसायन, भूदेवी खुशालीराम डिग्री कालेज

सासनी, केएल जैन इंटर कालेज

ये भी जानिए

15 अप्रैल को होना है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

777 मतदान केंद्रों पर आज शाम तक पहुंचेंगी पार्टिंयां

10 फीसद कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है

7212 कर्मचारी पोलिग पार्टी में लगाए गए हैं

chat bot
आपका साथी