159 महिलाएं चलाएंगी गांव की सरकार

जनपद की 463 ग्राम प्रधान सीटों की आरक्षण सूची जारी विकास भवन व ब्लाकों पर चस्पा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 02:22 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 02:22 AM (IST)
159 महिलाएं चलाएंगी गांव की सरकार
159 महिलाएं चलाएंगी गांव की सरकार

जागरण संवाददाता, हाथरस : कई दिन से ग्राम पंचायत के आरक्षण को लेकर टकटकी लगाए बैठे दावेदारों का इंतजार मंगलवार की दोपहर में तब खत्म हो गया जबकि प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं ब्लाक प्रमुख पद की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। प्रधान की सूची को नगर पंचायत, विकास भवन, ब्लाक कार्यालय और ग्राम पंचायतों पर चस्पा कर दी गई है। जैसे ही सूची चस्पा की गई लोग अपने गांव के आरक्षण की स्थिति को देखने पहुंच गए। विकास भवन एवं ब्लाकों पर लोगों की भीड़ बनी रही। अभी इसपर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आठ मार्च को अंतिम प्रकाशन होगा।

ये भी जानिए :

जिले की कुल 463 ग्राम पंचायतों में से 159 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें 39 अनुसूचित जाति महिला, 69 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 73 ग्राम पंचायतें अनारक्षित महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं। उप्र पंचायती राज विभाग की निदेशक किजल सिंह की ओर से आरक्षण के संबंध में डीएम हाथरस को पत्र भेजा गया है। पत्र में विकास खंड वार ग्राम प्रधानों की आरक्षित पदों की संख्या की घोषणा की गई है। गांव की सरकार में

बदलेंगे समीकरण

मंगलवार को साफ हो गया कि अब कौन सी ग्राम पंचायत किस श्रेणी में रहेगी। जहां के प्रधान पद के दावेदार सामान्य या एससी सीट होने का इंतजार कर रहे थे, उनकी सीट माफिक नहीं रही तो वे मन मसोसकर रह गए। अब उनको पांच साल तक इंतजार करना पड़ेगा। इस बार उन सीटों को एससी में रखा गया है जो पिछले 25 साल से एससी में नहीं थीं और जो लगातार एससी में रहीं, उनको बीसी और एससी में कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों में सियासी हलचल तेज होने के साथ दावेदारों के समीकरण भी बदले नजर आएंगे। ये रही आरक्षण की नई व्यवस्था

विकास खंड, ग्राम पंचायत, अनु. जाति महिला, अनु.जाति, ओबीसी महिला, ओबीसी, महिला, अनारक्षित

हाथरस, 72, 6, 11, 7, 12, 11, 25

मुरसान, 81, 7, 12, 7, 14, 13, 28

सासनी, 82, 7, 12, 8, 14, 13, 28

सिकंदराराऊ, 50, 8, 5, 5, 9, 8, 16

हसायन, 69, 6, 10, 6, 12, 11, 24

सादाबाद, 58, 4, 8, 6, 10, 10, 20

सहपऊ, 51, 5, 8, 5, 8, 7, 18 इनका कहना है

शासन ने ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों की आरक्षण की सूची को जारी कर दिया है। इसका लंबे समय से दावेदार इंतजार कर रहे थे।

बनवारी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, हाथरस।

chat bot
आपका साथी