मतगणना में लगाए जाएंगे 1500 कर्मचारी

दो मई को ब्लाक वाइज होगी वोटों की गिनती तीन शिफ्ट में होगी मतगणना।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:52 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:52 AM (IST)
मतगणना में लगाए जाएंगे 1500 कर्मचारी
मतगणना में लगाए जाएंगे 1500 कर्मचारी

जागरण संवाददाता, हाथरस: दो मई को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है। अनुमान के मुताबिक मतगणना में करीब 1500 कर्मचारी लगाए जाएंगे और फोर्स की व्यवस्था अलग से होगी। वोटों की गिनती दिन-रात होगी। इसके कारण तीन शिफ्ट में काम होगा। मतगणना में मतपेटिका इधर से उधर ले जाने के लिए अलग से कर्मी लगेंगे। मतगणना के लिए अलग-अलग टेबल लगाई जाएंगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में हाथरस समेत कई जनपदों में चुनाव हो चुका है। दूसरे चरण में भी एटा समेत अन्य शहरों में मतदान सोमवार को हो गया। अब दो चरण बाकी हैं जिनमें पूर्वांचल के बचे जनपदों में चुनाव कराया जाना है। यहां से फोर्स और कुछ कर्मचारी भी पूर्वांचल के लिए रवाना हो गए हैं। वोटों की गिनती एक साथ चारों पदों के लिए होगी। मतगणना कैसे कराई जाएगी? कितने कर्मचारी लगाए जाएंगे? प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर लिया है। 24 अप्रैल को महत्वपूर्ण बैठक डीएम रमेश रंजन लेंगे। सोमवार को भी सीडीओ आरबी भास्कर ने अधीनस्थों के साथ मतगणना को लेकर बैठक ली थी। अभी प्रशासन चुनाव आयोग की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है। आठ घंटे की एक शिफ्ट होगी जो वोटों की गिनती करेगी। करीब 60 एआरओ मतगणना में लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल खाका तैयार किया जा रहा है। बाकी चुनाव आयोग की गाइड लाइन के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। दो दिन तक मतगणना चलने की उम्मीद जताई जा रही है। 150 से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मतपेटिकाओं को लाने-ले जाने पर लगाया जाएगा। वर्जन

मतगणना दो मई को जनपद में बनाए गए सातों ब्लाकों के स्ट्रांग रूम पर कराई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों का डाटा फीड किया जा रहा है। तैयारियों के क्रम में ही बैठक में दिशा निर्देश भी दिए गए।

आरबी भास्कर, सीडीओ हाथरस।

एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

फोटो-04

संस, हाथरस : पंचायत चुनाव के पहले चरण में यहां मतदान के बाद अब मतगणना का इंतजार है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर हकीकत देखी।

एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाए जाने वाले पुलिस बल की स्थिति को चेक किया। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बॉक्स एवं हार्ड डिस्क की स्थिति जानी। सुरक्षा कर्मियों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। गार्द रूम को चेक किया गया तथा स्ट्रांग रूम पर बनाए गए आगंतुक रजिस्टर को चेक किया गया। स्ट्रांग रूम में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों को चेक किया तथा वहां मौजूद अग्निशमन के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लगे फायर सेफ्टी उपकरणों को प्रतिदिन चेक करते रहें तथा लगातार सतर्क ²ष्टि बनाए रखें।

chat bot
आपका साथी