जनपद में सीएनजी के 14 पंप और खुलेंगे

अब सीएनजी वाहन चालकों को दूसरे शहर में सीएनजी लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 11:33 PM (IST)
जनपद में सीएनजी के 14 पंप और खुलेंगे
जनपद में सीएनजी के 14 पंप और खुलेंगे

जासं, हाथरस : अब सीएनजी वाहन चालकों को दूसरे शहर में सीएनजी लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। जिले में एक सीएनजी पंप खुल चुका है और आने वाले समय में 14 पंप और खोले जाएंगे। इसके लिए स्थान चयनित हो चुके हैं। सिकंदराराऊ रोड पर दो पंप अगले वित्तीय वर्ष में चालू होने वाले हैं। इससे सीएनजी वाहन चालकों को और सहूलियत मिलेगी। इससे पर्यावरण संतुलन में भी मदद मिलेगी।

अब तक की स्थिति : जनपद में कोई सीएनजी पंप नहीं थी। लंबे समय से सीएनजी पंप की मांग चल रही थी। अब शहर मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हिदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से सादाबाद में सीएनजी पंप खोली जा चुकी है। इस पंप पर फिलहाल दो लोड में 400-400 किलोग्राम के दो टैंकर आ रहे हैं। यह कोसी के गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के प्लांट से आ रही है। सीएनजी की मांग इतनी अधिक है कि दो घंटे में ही दो टैंकर गैस खत्म हो रही है। कंपनी से डीलर की ओर से आठ और लोडर रोजाना की मांग की गई है। एक वाहन चालक को पांच से सात किलो गैस दी जा रही है। इसमें दो तरह के वाहन हैं। कुछ वाहन कंपनी की ओर से निर्मित सीएनजी चालित हैं तो कुछ बाद में पेट्रोल से सीएनजी में परिवर्तित कराए गए हैं।

पेट्रोल से है सस्ती : पेट्रोल लगभग 90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि सीएनजी 62.75 रुपये प्रति किलोग्राम है। जानकारी के मुताबिक टेंपो और कार जैसे वाहन को चलाने पर एक मोटरसाइकिल के बराबर खर्च आता है। पंप स्वामी रामकुमार पचौरी ने बताया कि मांग के अनुपात में सीएनजी गैस की फिलहाल जरूरत के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो रही है। कंपनी से और गैस मांगी जा रही है।

दो पंप और लगेंगे : जनपद में एचपी कंपनी की ओर से सिकंदराराऊ और सलेमपुर में दो पंप और लगाए जाने प्रस्तावित हैं। यह पंप अगले वित्तीय वर्ष में लगेंगे। ये पंप लगने से 30 किलोमीटर क्षेत्र के सीएनजी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। हिदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) कंपनी के सेल्स आफिसर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सादाबाद में पंप चालू हो चुकी है। सिकंदराराऊ और सलेमपुर में अगले वित्तीय वर्ष में पंप चालू हो जाएंगे।

आगे क्या : जनपद में 15 पंप के लिए स्थान चयनित हो चुके हैं। इसमें अलीगढ़ रोड पर सासनी तक, आगरा रोड पर सादाबाद तक स्थान शामिल हैं। ये पंप हिदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम कंपनी के सहयोग से लगाई जाएंगे। फिलहाल गैस की आपूर्ति गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड की ओर से की जा रही है।

इनका कहना है

जनपद में सीएनजी पंप लगाए जाने हैं। फिलहाल तीन पंपों की एनओसी प्रोसेस में है। जल्द ही अन्य पंप लगाए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।

सुरेंद्र यादव, डीएसओ, हाथरस।

chat bot
आपका साथी