एक दिसंबर से शुरू होगा 100 बेड का शेल्टर होम

शेल्टर होम में उपलब्ध होंगे सिगल के साथ फेमिली रूम भी शहर आने वालों को रहने लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:11 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 01:11 AM (IST)
एक दिसंबर से शुरू होगा 100 बेड का शेल्टर होम
एक दिसंबर से शुरू होगा 100 बेड का शेल्टर होम

संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर में कामकाज से आने वालों को रात गुजारने के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए अलीगढ़ रोड पर शेल्टर होम एक दिसंबर से शुरू हो जाएगा। 100 बेड का यह शेल्टर होम 24 घंटे खुला रहेगा। इसका संचालन नगर पालिका की ओर से पूरे साल किया जाएगा।

यात्रियों के लिए शहर में अब तक अस्थाई रेन बसेरा बनाए जाते थे। इन्हें भी केवल सर्दियों के मौसम में ही संचालित किया जाता था। सरकार के आदेश पर शहर में 100 बेड के शेल्टर होम का निर्माण कराया गया है। इसे 1.65 करोड़ की लागत से डूडा द्वारा बनाया गया था। दो साल पहले ही बन कर तैयार हो गए इस शेल्टर होम का शुक्रवार को निर्माणदायी संस्था सीएंड डीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश शर्मा के साथ नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा व अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। इसे पालिका की ओर से संचालित किया जाएगा। शेल्टर होम में सिगल व

फेमिली रूम उपलब्ध

अलीगढ़ रोड पर कैनाल कालोनी के सामने व लेबर कालोनी के पास बनाए गए शेल्टर होम में छह रूम ऐसे हैं जिनमें 15-15 बेड पड़े हैं। इसके साथ ही सिगल व फेमिली रूम भी बनाए गए हैं। सभी 100 बेडों पर गद्दा, चादर व सर्दियों में गर्म कपड़ों का भी इंतजाम है। इसके अलावा इसमें शौचालय, प्रकाश व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। पूरे साल खुला रहेगा शेल्टर होम

शेल्टर होम सर्दियों के अलावा सभी मौसम में खुला रहेगा। इसमें प्रवेश के लिए शहर आए लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। इसमें सुरक्षा के लिए चौकीदार, मैनेजर के अलावा एक महिला कर्मी भी तैनात रहेगी। इसमें किचन भी है, जिसमें शेल्टर होम में आए यात्री अपने लिए खाना भी बना सकेंगे।

शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, टूटी खिड़की, दरवाजे सहित अन्य कमियां दूर होते ही इसे 30 नवंबर तक नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जाएगा। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि शेल्टर होम शहर आए लोगों के साथ हाथठेला, फड़ लगाने वाले सहित गरीब लोगों के लिए निश्शुल्क उपलब्ध रहेगा।

chat bot
आपका साथी