सांबो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पटना में किया कमाल

हरदोई : जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रतिभा प्रदर्शन किया है। पाटलिपुत्र स्पो‌र्ट्स स्ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:33 PM (IST)
सांबो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पटना में किया कमाल
सांबो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पटना में किया कमाल

हरदोई : जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रतिभा प्रदर्शन किया है। पाटलिपुत्र स्पो‌र्ट्स स्टेडियम पटना में आयोजित हुई राष्ट्रीय सांबो प्रतियोगिता (रशियन कुश्ती ) में जिले के चार खिलाड़ियों ने पदक जीत कर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के हरदोई पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर ही उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पाटलिपुत्र स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में 18 से 21 सितंबर तक आयोजित हुई राष्ट्रीय सांबो प्रतियोगिता में प्रदेश के सांबो एसोसिएशन के सचिव एसी सक्सेना की अगवाई में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जनपद की स्वर्णिमा, रोशनी, दीपाली और चांदनी ने रजत पदक और तुषित ¨सह व निखिल ¨सह ने कांस्य पदक जीत कर जिला व प्रदेश में अपना नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने प्रथम व बिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सांबो एसोसिएशन की जिला सचिव तुषिता ¨सह ने बताया कि खिलाड़ियों के जनपद आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

chat bot
आपका साथी