धू-धू कर जले रावण के पुतले, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान

- रामलीला मंच के बाद रावण के पुतले का किया गया दहन - आतिशबाजी रही विशेष आकर्षण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:25 PM (IST)
धू-धू कर जले रावण के पुतले, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान
धू-धू कर जले रावण के पुतले, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान

हरदोई : विजयी दशमी पर शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर रामलीला के साथ रावण का पुतला का दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने मेले का आनंद भी उठाया।

मल्लावां : कस्बा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में रावण के पुतले के दहन के साथ आतिशबाजी का भी प्रदर्शन हुआ। संडीला के रामलीला मैदान में भी रावण, कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। शाहाबाद में नगर में प्राचीन रामलीला पठकाना में रावण वध के साथ एक सप्ताह से चल रही रामलीला समाप्त हो गई।

क्षत्रिय भवन में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

क्षत्रिय महासभा की ओर से विजयदशमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर व महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने संयुक्त रूप से श्री राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्र पूजन किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मानवीय सभ्यता के प्रेरणास्त्रोत हैं, उनका संपूर्ण जीवन सतत संघर्षों की जीवंत गाथा है। कार्यक्रम में अमित सिंह को सम्मानित किया। महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सचिन सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह कई अन्य क्षेत्रों में भी दशहरे पर रावण दहन के साथ मेले का आयोजन किया गया था। कोविड नियमों के साथ लोगों ने मेले में भाग लिया।

आरएसएस ने आयोजित किया कार्यक्रम: संडीला : नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर संघ के विभाग प्रचारक अतुल ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विजय दशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी।

chat bot
आपका साथी