उन्नाव घटना के विरोध में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल ह्वठ्ठठ्ठड्डश्र श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:06 AM (IST)
उन्नाव घटना के विरोध में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
उन्नाव घटना के विरोध में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

हरदोई: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई घटना को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में धरना दिया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बैठे सपाइयों ने भाषण नहीं, हैदराबाद की तरह कदम उठाए जाने की मांग रखी। पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करने के बाद सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।

पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी कर रहे सपाइयों का कहना था कि दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व सुरसा क्षेत्र में ही एक बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। ऐसे कई मामले हो चुके हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधान सभा के सामने धरने पर बैठे हैं तो पार्टी पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं। उन्नाव की घटना दुख:द है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। धरने पर सपा नेता संजय कश्यप, आदर्श दीपक मिश्र, रामज्ञान गुप्ता, रहमत अली, जितेंद्र वर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी