शाहाबाद में श्रमिक और बिलग्राम में महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग ह्ल2श्र स्त्रद्गह्लद्गष्ह्लद्गस्त्र ष्श्रह्मश्रठ्ठड्ड श्चश्रह्यद्बह्लद्ब1द्ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 10:15 PM (IST)
शाहाबाद में श्रमिक और बिलग्राम में महिला निकली कोरोना पॉजिटिव
शाहाबाद में श्रमिक और बिलग्राम में महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

शाहाबाद-बिलग्राम : शाहाबाद में महाराष्ट्र से आया एक श्रमिक कोरोना पॉजिटिव निकला। वहीं बिलग्राम में दिल्ली से परिवार के साथ आई महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। दोनों ही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लखनऊ तक आए थे और इसके बाद दोनों को रोडवेज से कस्बे तक भेजा गया। जहां पर इन्हें क्वारंटाइन कराया गया था।

शाहाबाद के मुहल्ला वाजिद खेल निवासी एक श्रमिक महाराष्ट्र के बांद्रा में एक फैक्ट्री में काम करता था और वहीं किराए पर कमरा लेकर अपने साथियों के साथ रहता था। 22 मई को अपने 10 साथियों के साथ महाराष्ट्र से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लखनऊ आया और वहां से रोडवेज बस द्वारा शाहाबाद लाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी की थर्मल स्कैनिग करने के उपरांत आगमपुर में स्थित क्वारंटाइन घर पर सभी को रखा गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि उसके नौ साथी की रिपोर्ट निगेटिव निकली है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव निकला युवक सीधे क्वारंटाइन घर लाया गया था। वह अपने घर नहीं गया था।

बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में धागा काटने का काम करता था। उसके साथ पत्नी व दो बच्चे रहते थे। 21 मई को यह लोग दिल्ली से लखनऊ तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए और वहां से रोडवेज बस से बिलग्राम पहुंचे। जहां स्वास्थ्य टीम ने थर्मल स्कैनिग कर क्वारंटाइन होम में रखा था। सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि उसके पति व बच्चों की निगेटिव है।

सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि दो ही कोरोना पॉजिटिव को बावन में बनाए गए कोविड-19 लेवल वन अस्पताल एंबुलेंस से भेजा जा रहा है। जहां पर इनका इलाज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी