रेलवे ट्रैक पर मिले दो महिलाओं के शव

एक महिला की पहचान नहीं हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:19 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:19 PM (IST)
रेलवे ट्रैक पर मिले दो महिलाओं के शव
रेलवे ट्रैक पर मिले दो महिलाओं के शव

हरदोई : देहात और कछौना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो महिलाओं के शव पड़े मिले। इनमें एक महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

देहात क्षेत्र के ग्राम सेवा की रामगुनी मंगलवार शाम को खेत की ओर जा रही थीं। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से रामगुनी की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्वजन को दी, जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंच गए। पति मोहन लाल ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। कछौना क्षेत्र के ग्राम सुठेना और पूरा के बीच रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 48 वर्ष है। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। मंगलवार को एक युवक का शव दलेलनगर के निकट मिला था, जिसकी भी पहचान नहीं हो सकी है।

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव-शाहाबाद : क्षेत्र के ग्राम शेखापुर के रियाज मजदूरी करते थे। स्वजन ने बताया कि बुधवार को रियाज घर से निकल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाद बाग में फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्वजन को दी, जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि रियाज का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

chat bot
आपका साथी