लखीमपुर में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि

लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या और हुए बवाल को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 11:16 PM (IST)
लखीमपुर में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि
लखीमपुर में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि

हरदोई : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या और हुए बवाल को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहीद उद्यान में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा के बाद भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने व उनके बेटे एवं अन्य आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतक किसानों के परिवारों को सुरक्षा दी जाए। 45 लाख रुपये की मुआवजा राशि को बढ़ाकर एक करोड़ किया जाए। मृतक किसान के किसी एक आश्रित को एक सप्ताह के अंदर सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र दिया जाए। पदम सिंह चंदेल, बलकार सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, राजकुमार वर्मा, गंगाराम भारती मौजूद रहे।

पुलिस को चकमा देकर सीतापुर पहुंचे कांग्रेसी

हरदोई: कांग्रेसियों को सीतापुर जाने से रोकने के लिए पुलिस सतर्क रही। जिलाध्यक्ष आशीष सिंह की पुलिस तलाश करती रही, तो जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित के पाली स्थित आवास के बाहर पुलिस का पहरा रहा, लेकिन कांग्रेसी पुलिस को चकमा देकर सीतापुर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश सचिव जीतनलाल सरोज, जिला महासचिव शशिबाला समेत काफी संख्या में कांग्रेसियों ने सीतापुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला सचिव मंजू मित्रा, समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।

chat bot
आपका साथी