विवाहिता समेत तीन के फंदे पर लटकते मिले शव

विवाहिता के परिवारजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पति समेत छह पर एफआइआर दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 12:32 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 12:32 AM (IST)
विवाहिता समेत तीन के फंदे पर लटकते मिले शव
विवाहिता समेत तीन के फंदे पर लटकते मिले शव

हरदोई : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विवाहिता समेत तीन लोगों के शव फंदे पर लटकते मिले। विवाहिता के परिवारजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मंगलीपुरवा निवासी अमित गुप्ता की 10 फरवरी को गुप्ता कालोनी निवासी प्रियांशी गुप्ता उर्फ शालू के साथ हुई थी। पति के अनुसार सोमवार की सुबह वह भाई के साथ दुकान आ गया। इसके कुछ देर बाद जब वापस कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो प्रियांशी का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने शोर मचाया और परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। जिसके बाद वह लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के मामा अक्षय गुप्ता उर्फ सोनू ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर का मजरा महमूदपुर तिगांवा निवासी संदीप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करता था। परिवारजनों के अनुसार सोमवार की सुबह संदीप का शव घर के बाहर पेड़ से लटकता मिला।

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरवा बड़ा निवासी राकेश पुत्र रामसेवक मजदूरी करता था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राकेश तीन भाइयों में छोटा था। रविवार की रात राकेश ने छप्पर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि युवक शराब का आदी था।

chat bot
आपका साथी