युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

भाजपा कार्यालय में प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 11:19 PM (IST)
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

हरदोई : स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से भाजपा कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद की जयंती बनाई गई, जिसमें स्वामी जी को युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया गया। वहीं पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भाजपा कार्यालय में प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर 20 युवा उद्यामियों में श्याम शुक्ला, अरूण यादव, हिमांशु वर्धन सिंह, मानू राठौर, भुवनेश बाजपेई, राहुल सिंह, राजकिशोर यादव, आशीष गुप्ता, लक्ष्मी रमण शुक्ला, अजय सिंह,मोहित अग्रवाल, शिखा द्विवेदी, रवि गुप्ता, अरविद चौरसिया, अनुभव गुप्ता, आनंद पटेल, शाश्वत अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर हम सभी युवाओं को चलना चाहिए। विधायक रजनी तिवारी ने स्वामी जी को सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया और उनके जीवन से सीख लेने की बात कहीं। राम बहादुर सिंह, आकाश सिंह, कार्तिक तिवारी, अनुज मिश्र, आकाश मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं अन्य कार्यक्रमों में सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज गौसगंज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्राचार्य डॉक्टर डीएन सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्तांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। बीएड विभागाध्यक्ष नीरज कुमार त्रिवेदी,वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर शरद शुक्ल ने विचार व्यक्त किए। शाहाबाद में शिव सत्संग मंडल द्वारा ग्राम हुसेनापुर धौकल में आयोजित स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि महापुरुष भारत के विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहे। महापुरुषों ने स्वस्थ समाज की संरचना के लिए पूरा जीवन दिया। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी विमला पति ने कहा कि वास्तव में स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा के श्रोत थे। परमाध्यक्ष संत श्रीपाल, यमुना प्रसाद,विनोद मिश्र, अंबरीश कुमार सक्सेना, रविलाल, आचार्य अशोक, नवनीत गुप्त, अनुराग श्रीवास्तव, अनस खान मौजूद रहे। संडीला में पार्वती देवी विद्या मंदिर में युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कर्नल आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो तब तक आगे बढ़ते रहे, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन का अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। डीवीएम डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉक्टर उत्कर्ष गुप्ता, डॉक्टर केजी गुप्ता, तीरथ राज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी