तीन युवकों के फंदे पर लटकते मिले शव

-शहर क्षेत्र में दो युवकों ने दी जान -सांडी क्षेत्र में एक मजदूर ने लगाई फांसी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 10:22 PM (IST)
तीन युवकों के फंदे पर लटकते मिले शव
तीन युवकों के फंदे पर लटकते मिले शव

हरदोई : मामूली विवाद में जान देने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शहर क्षेत्र में दो युवक और सांडी क्षेत्र में एक मजदूर का शव फंदे पर लटकता मिला।

शहर के मुहल्ला भट्ठापुरवा के राहुल एक दुकान पर काम करते थे। भाई रामू ने बताया कि राहुल आलू थोक में किराए के मकान में रहते थे। पत्नी कंचन पांच माह से धियर महोलिया में अपने मायके में रह रही है। राहुल घर पर अकेले थे। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद के बाद राहुल ने घर में फांसी लगा ली। सुबह मां पुष्पा घर गई तो दरवाजे खुले हुए थे और राहुल का शव फंदे पर लटक रहा था।

सांडी क्षेत्र के बेहटी चिरागपुर के कृपाशंकर की बढ़ई गिरी की दुकान थी। स्वजन ने बताया कि शनिवार रात कृपाशंकर घर पहुंचा, इसके बाद पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।

शहर क्षेत्र के ग्राम भदैचा के सोनू खेतीबाड़ी करते थे। स्वजन ने बताया कि शनिवार रात सोनू ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने शव को लटकता देखा और स्वजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंच गए। स्वजन घटना का कारण नहीं बता सके।

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप -बिलग्राम : क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली है।

ग्राम सदरपुर के अजीत कुमार की मल्लावां क्षेत्र के पुरवावां की लक्ष्मी उर्फ प्रीती के साथ करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पति ने बताया कि शनिवार शाम को प्रीती ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर सीएचसी ले गए, जहां पर इलाज के दौरान प्रीती ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि शादी के बाद से प्रीती के ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशान किया करते थे और मारते-पीटते थे। फोन पर बात भी नहीं करने देते थे। शनिवार रात पति, सास और ननद ने प्रीती को जहरीला पदार्थ खिला दिया और जब उसकी हालत बिगड़ गई तो सीएचसी ले गए। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता प्रदीप की तहरीर पर एफआइआर दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी